फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। चुनाव आयोग द्वारा मई 2024 को संभावित लोकसभा चुनाव की तैयारी 20 दिसंबर से मतदाता सूची के पुर्ननिरीक्षण एवं नाम जोड़ने की प्रक्रिया के साथ प्रारंभ कर दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब लोकसभा चुना के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की तिथियॉ जारी कर दी गई है। राजिम-फिंगेश्वर अनुविभाग एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि इसकी शुरूआत 20 दिसंबर से हो रही है। इस दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के साथ ही नए नाम भी जोड़े जा सकते है। इसके अलावा मतदान केन्द्रों की पुनर्व्यवस्था, अनुभागों का गठन, मतदान केन्द्रों, अनुभाग सीमाओं के स्थान प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। श्री नेताम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजिम विधानसभा में अनेक बुथों में अधिक नाम के कारण मतदान होने में कठिनाई एवं कुछ स्थानों में मतदान केन्द्र में दूरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन समस्याओं का निराकरण लोकसभा चुनाव में किया जावेगा। इसके अलावा निर्वाचक नामावली में खराब फोटो की जगह उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा। वहीं छह जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा आठ फरवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। उन्होंने बताया कि दावा-आपत्ति छह से 22 जनवरी तक की जा सकेगी। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद इसके लिए दावा-आपत्ति मंगवाई जाएगी। इसके लिए छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2024 तक का समय तय किया गया है। उक्त अवधि में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति होने पर आवेदन दिया जा सकता है। एसडीएम धनंजय नेताम में कहा कि अभी विधानसभा चुनाव के आचार संहिता दो माह बाद कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। वहीं अब लोकसभा चुनाव के लिए भी आचार संहिता लगने की तिथि सामने मंडराने लगी है। ऐसे में दो महीने बाद फिर से आचार संहिता लगने से सभी अधिकारी वापस पुनरीक्षण सहित अन्य कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे और लोगों को फिर से विभिन्न कार्यो के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। चूंकि विधानसभा के दौरान लंबे समय तक यह कार्य किया गया इसलिए लोकसभा चुनाव के दौरान इसके लिए शिविर का समय कम दिया जा रहा है। यह शिविर सभी अनुभागों में 13 और 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


