राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव की सरगरमी तेज हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी भी चुनावी रंग में नजर आने लगी है। इसी तारतम्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने सभी लोकसभा सीटों पर समन्वयक की नियुक्ति की है। राजनांदगांव जिले के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी को छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटो में से एक दुर्ग लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है। पदम कोठारी को दुर्ग लोकसभा सीट का समन्वयक बनाया गया है। पदम सिंह कोठारी बहुत ही सरल स्वभाव के दमदार नेता माने जाते हैं। अभिभाजित राजनांदगांव जिला का अध्यक्ष रहते हुए पदम सिंह कोठारी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए बेहतरीन कार्य किया और कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज तैयार की जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में अविभाजित राजनांदगांव जिले के छः में से पांच सीट कांग्रेस की झोली में आई। सभी नवनियुक्त समन्वयको की बैठक राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित की हैं। बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पदम कोठारी को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
There is no ads to display, Please add some


