गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 15.04.2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर प्रांगण में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.व्ही.के. हिरौंदिया के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया इस अभियान में विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी मितानिनों ने मानव श्रृंखला बनाकर गीत नारे के माध्यम से रैली निकालकर शत प्रतिशत सभी को निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक किया गया, रैली में बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, आओ चुने अपनी सरकार करे मतदान फिर इस बार नारे लगाकर मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया गया साथ ही मितानिन कामड़ी आर.एच.ओ. तोरण साहू के द्वारा गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया, इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र भारती, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री सौरभ विरमानी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री योगेश पराना, पर्यवेक्षक श्री एल.आर. वर्मा, श्रीमती आशा पोद्दार साथ ही सभी पर्यवेक्षक समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


