गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। परीक्षा शुरू होने के समय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हेल्पलाइन शुरू की जाती है। इसी तर्ज पर छात्रों का तनाव कम करने के लिए इस बार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने से हफ्ते भर पहले फिर हेल्पलाइन शुरू होगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। इसमें विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और दूसरे अधिकारी छात्रों की समस्या सुनते है और उन्हें मार्गदर्शन देते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड नतीजें 10 मई के पहले आ सकते है। तय समय के अंदर शिक्षकों ने परीक्षा की कॉपियां जांने का काम पूरा कर लिया है। ऐसे में 30 अप्रैल से 5 मई के बीच रिजल्ट जारी होने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कॉपी जांचने वाले शिक्षकों को कहा गया था कि वो 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा कर लें। अब जब काम पूरा हो चुका है तो रिजल्ट तैयार करने में 10 दिनों का समय लग सकता है। मूल्यांकन दो चरणों में शुरू हुआ था। पहले चरण में 23 मार्च और दूसरे चरण में 14 अप्रैल तक मूल्यांकन किया गया।
There is no ads to display, Please add some


