गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने मतदान दिवस में फिंगेश्वर विकासखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने युवा, महिला, दिव्यांगजनों द्वारा संचालित एवं अन्य मतदान केन्द्रों में पहुंचकर प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदानकर्मियों द्वारा संपादित किए जा रहे निर्वाचन कार्यो का भी बारीकी से अवलोकन किया। प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने मतदान अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्हें सफलतापूर्वक मतदान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रेक्षक अग्रवाल ने राजिम, कोपरा, रावड़, अरण्ड, पितईबंद के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं तथा मतदाताओं की सुविधाओं के लिए पानी, छाया एवं बैठक व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान करने के लिए आए हुए मतदाताओं से चर्चा कर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


