बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आगामी मानसून 2024 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में 22 मई (बुधवार) को सायं 5.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित दृष्टि। सभाकक्ष में आयोजित होने वाली बैठक कल 21 मई (मंगलवार ) को समय-सीमा की बैठक के बाद होगी।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, ज़िले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला सेनानी होमगार्ड, ज़िले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (समस्त) नगरीय निकाय,अनुविभागीय अधिकारी (वन) और प्रभारी अधिकारी (आपदा प्रबंधन) शामिल होंगे।
There is no ads to display, Please add some


