गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज गुरुवार को शहीद स्मारक चौक मेंन रोड फिंगेश्वर में साईं भक्त और नगरवासी साई पीकरी धाम टेका को पर्यटक स्थल घोषित करने का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन के रुप में एकत्रित होकर जनता जनार्दन और मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार से अनुरोध किया है हमारे क्षेत्र में साईं बाबा का प्राचीन स्थान होना ही सबसे महत्वपूर्ण बात है जहां तक शिरडी और उसके आसपास के इलाकों को छोड़कर पूरे हिन्दुस्तान और कहीं भी साईं बाबा का प्राचीन स्थान नहीं है जो टेका में है और साईं पीकरी के नाम से प्रसिद्ध है और सदियों से टेका में साईं बाबा की ग्राम देवता के रूप में पूजा हो रही है साईं भक्त मोहन ठाकुर द्वारा उक्त स्थान की महिमा साईं भक्तो और श्री शिरडी साईं ग्लोबल फाउंडेशन के द्वारा सारी दुनिया मे प्रसारित किया गया। आज इस छोटे से गांव टेका का यह पावन स्थान साई पीकरी धाम बन गया है यदि समय रहते सरकार द्वारा इसे पर्यटक स्थल की घोषणा की जाती है तो निश्चित तौर पर साईं भक्ति प्रवाह के चलते साईं भक्ति के नाम पर पुरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का एक अलग ही पहचान होगी। साईं भक्तो द्वारा साईं पीकरी धाम टेका को पर्यटक स्थल बनाने की मांग के साथ साथ साईं बाबा की पूजा अर्चना कर सभी भक्तों में प्रसाद और पाम्पलेट वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोज सोनकर, मनोज शर्मा, मुकेश साहू, धन्नु हरित, पिंकेश श्रीवास, कुमेश साहू, घनश्याम कश्यप, योगेश शर्मा, सोम यदु, राहुल राजवंशी, मयंक शर्मा, चिराग यदु, यश शर्मा व ताराचंद साहू के अलावा बहुत अधिक संख्या में माताएं बहनें और साईं भक्त उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


