रायपुर । टिकरापारा पुलिस ने नया बस स्टेण्ड के गेट नंबर 3 के पास 21 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टेण्ड के गेट नंबबर 3 के पास एक महिला संदिग्ध दिख रही है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ किया तो अपना नाम रूखसाना 40 वर्ष बताई। पुलिस ने आरोपिया के पास से रखे प्लास्टिक बोरी को चेक किए तो 21 किलो 350 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 4 लाख 27 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


