गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कृषक इन दिनों रबी फसल के सभी काम समेटकर खरीफ फसल की तैयारी में तेजी से जुट गए है। खरीफ उत्पादन हेतु ग्रामीण सहकारी बैंक से खाद एवं बीज का वितरण शुरू हो गया है। किसान अपने अपने क्षेत्र की ग्रामीण सहकारी बैंक पहुंचकर शासन द्वारा निर्धारित प्रति एकड़ मात्रा के हिसाब से विभिन्न खाद एवं बीज के साथ साथ नगद राशि आदि ले रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषकों के हित में बिना ब्याज की नगद राशि खाद एवं बीज प्रति एकड़ के मान से निर्धारित ले रहे है। इन दिनों ग्रामीण सहकारी बैंको में सुबह से ही किसानों की भीड़ लग रही है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने पात्र किसानों को केसीसी ऋण लेने बैंक पहुंचने पर उन्हें केसीसी लोन उपलब्ध कराने सभी अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधको को निर्देश देते हुए कहा कि आवेदन देने एवं सभी पात्र दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले किसानों को केसीसी लोन देने हील-हवाला न करें। शासन की नीति है कि किसानों को उनके जरूरत अनुसार केसीसी लोन दिया जाना है। उन्होंने अंचल के किसानों से भी कहा कि इच्छुक किसान केसीसी लोन हेतु संबंधित बैंकों में पहुंचकर इसका लाभ ले सकते है। एसडीएम अर्पिता पाठक ने किसानों से रासायनिक खाद, बीज आदि भी यथाशीघ्र अपनी ग्रामीण सहकारी शाखा में पहुंचकर ले लेने की अपील की है ताकि कृषि कार्यो के दिन उन्हें इन आवश्यक वस्तुओं के लिए भटकना अथवा खुले बाजार में ज्यादा रेट पर न लेना पड़े।
There is no ads to display, Please add some


