गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड की सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाआें के लिए निशुल्क दी जाने वाली पुस्तकें प्राप्त हो गई है। फिंगेश्वर विकासखंड के स्त्रोत समन्वयक बीआरसीसी सुभाष शर्मा ने बताया कि सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं में मांगनुसार पुस्तकें निशुल्क वितरण हेतु पहुंच गई है। जिन्हें नए सत्र प्रारंभ होने के प्रथम दिवस शाला प्रवेशोत्सव के साथ सभी छात्र-छात्राओं के मध्य वितरित किया जावेगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि विकासखंड की सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए नए शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए निशुल्क बांटी जाने वाली पाठ्यपुस्तकें 2-3 दिन में प्राप्त होने के समाचार है जिन्हें सभी शालाओं में भेजकर सत्र प्रारंभ होने 18 जून को प्रवेशोत्सव के दिन सभी छात्रों में वितरण किया जावेगा। सभी शाला प्रमुखों को इसकी सूचना भेज दी गई है। प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रति छात्र 2 गणवेश भी निशुल्क दिया जाना है। साथ ही 9 वीं कक्षा की छात्राओं को सायकल भी निशुल्क दिए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जैसे ही शाला गणवेश एवं सायकल प्राप्त होगी उसका वितरण कर दिया जायेगा।
स्कूलों में नए सत्र में निशुल्क वितरण करने पुस्तकें आई, प्रवेशोत्सव के दिन बांटी जाएगी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



