दुर्ग । जिले में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के समर्थक अमनदीप सोनी पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में पीडितों ने इसकी शिकायत दुर्ग आईजी, एसपी समेत संबंधित थाने में की है। बता दें कि भिलाई के तालपुरी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता अमनदीप सोढ़ी ने कांग्रेस के शासन काल में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ही विभाग पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने एवं ट्रांसफर करवाने का झांसा देकर लगभग 20-25 लोगों से करीब 60-70 लाख रुपए लिये थे। 2 साल बाद भी जब नौकरी नहीं लगा पाया तो पीडितों ने अपना पैसा वापस मांगा तो अमनदीप पैसे लौटाने के लिए टाल मटोल करता रहा तब पीडितों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। थाने में लिखित शिकायत करने पर अमनदीप सोनी ने पुछताछ के दौरान पैसे लेना स्वीकार किया। और पुलिस के सामने 2 माह के अंदर रकम लौटाने की बात स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया था, लेकिन अब तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। पीडितों में रामेश्वर प्रसाद दरगाह, निहाल सिंह ठाकुर, जसमीत सिंह कोन्डल, मितेश वर्मा, शुभम यादव, संतोष यादव, ललीला साहू, उषा सेन. नितिश कुमार गिरपुडे ने इसकी शिकायत दुर्ग आईजी और एसपी एवं संबंधित नेवई थाने में की है। बता दें कि तालपुरी बी ब्लाक निवासी अमनदीप सोढी कांग्रेस से टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ी प्रीति सोढ़ी का पति है।
There is no ads to display, Please add some


