गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पसौद उपस्वास्थ्य केन्द्र में 2 महिलाओं की जटिल डिलिवरी जिसमें नवजात शिशुओं का वजन भी अपेक्षाकृत काफी ज्यादा है कि डिलवरी नार्मल होने पर ग्रामीणों एवं पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अस्पताल स्टॉफ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आज ग्राम पसौद की श्रीमती भूमिका पटेल पति लेखराम पटेल डिलवरी हेतु भर्ती हुई तो काफी तकलीफ थी। लगा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। परंतु वहां पदस्थ आरएचओ श्रीमती मंजू मंदौरिया सीएचओ दीक्षा साहू मितानीन नीलम साहू एवं स्वाती साहू ने महिला की नार्मल डिलवरी की। पैदा होने वाले लड़के का वजन 4.300 किलो था। इस अस्पताल में आज ही आश्रित ग्राम पाली की श्रीमती चमेली रात्रे पति कोमल रात्रे की भी इसी तरह की डिलवरी नार्मल कराई गई। नवजात शिशु लड़की है। जिसका वजन 3.5 किलो है। इस अस्पताल में इस सत्र में अब तक 50 से 60 डिलवरी की जा चुकी है। यहां पदस्थ कर्मचारियों ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्र के बाहर की महिला भी यहां डिलवरी करवाने आती है। ग्राम पंचायत सरपंच पसौद श्रीमती मीना साहू, सरपंच प्रतिनिधि संतोष साहू, उपसरपंच जीवन पटेल एवं पंचगण तथा ग्रामीणों ने एक ही दिन में 2-2 जटिल डिलवरी को नार्मल डिलवरी कराने पर यहां पदस्थ सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


