फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधा के बीच एक ही दिन में 6 स्वस्थ बच्चे सफल डिलवरी के दौरान पैदा होने से ग्रामीणों का शासकीय अस्पताल के प्रति बढ़ते विश्वास को प्रदर्शित करता है|गत 1 दिसम्बर को भक्त माता कर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में डॉ सोमी चंद्राकर,डॉ भूपेंद्र कुर्रे,हेमा डहरिया,मिथलेश ध्रूव आशीष मंडावी जैसे डॉक्टरों की टीम के कुशल नेतृत्व में 1 ही दिन में 6 सफल डिलवरी के समाचार से अंचल वासियो में काफी खुशी है|अब लोग महंगे अस्पतालों और शहरो की ओर जाने के बजाये फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रम डिलवरी करवाने का मन बना सकते है|अस्पताल प्रभारी डॉ देवेंद्र भारती ne बताया की 1 दिसम्बर को कमलेश्वरी साहू पति टिकेश्वर ग्राम खुडियाडीह को पुत्र,गितेश्वरी निषाद पति लोकेश ग्राम बिजली को पुत्री,दामिनी साहू पति नरेंद्र ग्राम सिर्रीकला को पुत्र,डागेश्वरी तारक पति गिरवर ग्राम सड़कड़ा को पुत्री,अमरीका सिन्हा पति मन्नूलाल ग्राम रोबा को पुत्री एवं ढामेश्वरी साहू पति माधोराम ग्राम फिंगेश्वर को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई|सभी बच्चे एवं माताये पूर्ण स्वस्थ है|एक ही दिन 6 सफल डिलवरी करवाने के लिए श्री भारती ने डाक्टरों एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी|गत दिनों विधायक रोहित साहू के प्रयास से अस्पताल म सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध करवाने से गर्भवती महिलाये लगातार जाँच क लिए अस्पताल पहुंच रही है|एक ही दिन में हुई 6 डिलवरी अस्पताल में बढ़ती सुविधा से ही संभव हुआ है|
There is no ads to display, Please add some


