रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ऐतिहासिक , पुरातात्विक एवं धार्मिक दृष्टि से प्रमुख स्थान श्रीदूधाधारी मठ द्वारा संचालित राजेश्री महन्त वैष्णवदास संस्कृत पाठशाला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अगहन शुक्ल पक्ष एकादशी जिसे मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। इस दिन यानि आज दोपहर बारह बजे से दूधाधारी मठ , संस्कृत पाठशाला , मठपारा में गीता जयंती मनाया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये डॉ० तोयनिधि वैष्णव आचार्य श्रीदूधाधारी संस्कृत विद्यालय मठपारा रायपुर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि श्रीदूधाधारी मठ संस्कृत पाठशाला द्वारा आयोजित गीता जयंती महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महामहिम रमेश बैस रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास महाराज करेंगे। कार्यक्रम में संस्कृत के विद्वत जन , संस्कृत अनुरागी एवं संस्कृत पाठशाला के छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


