गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद भाजपा मंडल के लिए अध्यक्ष को घोषणा कर दी है। नगर के युवा व्यापारी सुमित पारख गरियाबंद के मंडल अध्यक्ष बनाए गए है। जिला भाजपा कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, सहित स्थानीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंडल चुनाव प्रभारी योगेश शर्मा ने सुमित पारख के नाम की घोषणा की। घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो महती जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा और लग्न के साथ निर्वहन करेंगे। भाजपा संगठनको मजबूत करने के साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम जनता को मिले इसका प्रयास करेंगे। ज्ञात हो की इसके पहले सुमित पारख लगातर दो बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्होंने बेहतर कार्य किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some


