नेतराम मधुकर बने ग्राम पंचायत धमनी के नवनिर्वाचित सरपंच
मधुकर ने ग्राम के मतदाताओं व समर्थकों का किया आभार
सक्ती (गंगा प्रकाश)। जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी में इस बार चश्मा छाप पर चुनाव लड़ रहे सरपंच प्रत्याशी नेतराम मधुकर ने शानदार जीत दर्ज की है आपको बता दे की ग्राम पंचायत धमनी में त्रिस्तरीय चुनाव में सरपंच पद के लिए दो ही प्रत्याशी रहे जिसमें नेतराम मधुकर ने अपने विरोधी को 417 वोट के बड़ी अंतर से मात देकर विजयी हुए हैं श्री मधुकर को इस बार ग्राम पंचायत धमनी के मतदाताओं का भरपुर सहयोग एवं आशीर्वाद मिला है नेतराम मधुकर के चुनाव जीतने के बाद गांव में बड़ी खुशी का माहौल है साथ ही उन्होंने कहा की ग्राम पंचायत धमनी में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा जैसे बिजली पानी सड़क तालाब की सौंदरीकरण गलियों की साफ सफाई स्ट्रीट लाइट जैसे सभी कार्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा यह जीत ग्राम धमनी के सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं की है हम सभी मिलकर ग्राम पंचायत धमनी को विकास की ओर अग्रसर करेंगे हमारे सभी नवनिर्वाचित पंच और ग्राम के सभी बुद्धिजीवी व्यक्तियों की राय से सभी कार्य किए जायेंगे।
There is no ads to display, Please add some


