नारायणपुर: पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ एसपी रॉबिंसन गुरिया के समक्ष 8 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले सभी आठ नक्सलियों पर सरकार और पुलिस की तरफ से 33 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इनमें 4 महिला और 4 पुरुष नक्सली शामिल है।
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 127 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त, पढ़ें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्लाटून 16 का कमांडर कमलेश, डॉक्टर टीम का सुखलाल समेत दूसरे एक्टिव माओवादी शामिल है। ये सभी दशकों से अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे।
CG Crime News: गवाही के बहाने युवती को हरियाणा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत मदद दी जा रही है। इसी तरह सुकमा में भी पांच नक्सलियों ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह सभी हार्डकोर नक्सली नियद नेल्लानार और पुना मारगेम जैसे अभियानों से प्रभावित बताये जा रहे है।
There is no ads to display, Please add some


