अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।– दिनांक 21/09/22 को शा. लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय में छात्र छात्राओं और गोंडवाना युवा प्रभाग अ चौकी की टीम ने महाविद्यालय प्राचार्य और महाविद्यालय जनभागीदारी समिति को घेरा छात्रों का कहना था कि जब 10 सीट बढ़ाया गया उसमे हमारा नाम आया था और हमको प्रवेश नही दिया तो 10 सीट फूल कैसे हुआ? किस आधार पर किसको प्रवेश दिया गया है? जानकारी दो कहने पर संचालन समिति ने जवाब दिया,आप जाँच करवा लेवे, आक्रोशित छात्र छात्राओं ने मिल कर नवीन जिला कलेक्टर के पास लिखित में शिकायत किया गया साथ ही महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति की मनमानी को कलेक्टर को अवगत कराया गया ,इस दौरान गोंडवाना युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष युवराज नेताम( युवती प्रभाग अध्यक्ष अंजली धावड़े )प्रीति गंधर्व रवि कुमार राहुल शर्पा एवं छात्र संघ उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


