हरदीप छाबड़ा
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-कलेक्टर एस जयवर्धने जिला-मोहला-मानपुर-चौकी का खुर्सिटीकूल और पेंदलकुही के गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुर्सिटीकूल में संचालित पेन निर्माण, मुर्गी पालन , पॉपकॉर्न निर्माण, मछली पालन, बाड़ी, मसरूम उद्पादन वर्मी खाद से हो रही महिला की आर्थिक विकास से कलेक्टर द्वारा सहराना मिली , इस आजीविका गतिविधि को लगातार करने निर्देश दिए। साथ ही गोबर की नियमित गोबर खरीदी करने सचिव को निर्देश दिया गया। पेंदलकुही गौठान में आजीविका गतिविधि बढ़ाने और निर्माण काम मे तेजी लाने निर्देश दिए साथ ही गोबर खरीदी को प्राथमिकता से करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सचिव और ग्रामीण जनों से भी शासन द्वारा संचालित योजना को बारे में भी आवश्यक जानकारी लिए। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अं चौकी, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, ADEO गोधन नोडल, YP, TA, PRP ग्राम पंचायत सचिव सरपंच रोजगार सहायक, महिला समूह और ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


