रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों से हमें प्रेरणा लेकर प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित रहना चाहिए।
Swamp Suture : अचानक धधकी कार, आग की लपटों से घिरा पूरा इलाका
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और नई आशा का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ और *पर्यावरण संरक्षण* का ध्यान रखते हुए मनाएं।
उन्होंने कहा कि “दीपावली सिर्फ खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि एक अवसर है समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाने का। हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर एक बेहतर समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।”
There is no ads to display, Please add some


