गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। युवा कांग्रेस के राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने 5 सौ यूनिट बिजली बिल हाफ करने की मांग की है। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कोयला, लोहा, हीरा सहित अनेक महत्वपूर्ण खनिजों का विशाल भंडार मौजूद है। राज्य आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन करता है, इसके बावजूद जनता को महंगी बिजली दी जा रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी निर्णय है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों पर डाका डालकर अपनी पीठ थपथपा रही है। संसाधनों पर पहला अधिकार जनता का है, लेकिन सरकार जनहित की अनदेखी कर भारी-भरकम बिजली बिल थोप रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार तुरंत 500 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करें। ताकि, आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली हाफ दर पर दी जा रही थी जिससे जनता को बड़ी राहत मिली। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को खत्म कर दिया और इसे घटाकर केवल 200 यूनिट कर दिया। यह जनता से धोखा है। योगेश साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी और सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


