गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ज्ञान विज्ञान विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम) परिवार, मुड़ागांव द्वारा वार्षिक खेल उत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। आयोजन विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लेखराज धु्रवा कृषि सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती नंदिनी कोमल ढीढी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथियों में पंकज निर्मलकर जनपद सदस्य, जनपद पंचायत छुरा, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम नेताम, रुपसिंग साहू अध्यक्ष, साहू समाज परिक्षेत्र सोरीद, अरुण सिन्हा पूर्व सरपंच, जामगांव, दशरथ सिन्हा, भागवत सिन्हा, लोकेश चंद्राकर, रुपेश कंसारी एवं भूपेंद्र सिंह जाट शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की आकर्षक परेड एवं सलामी से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह और अतिथियों का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने, खेलों के माध्यम से शारीरिक- मानसिक विकास, अनुशासन और टीमभावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्कूल परिवार द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य नीलम कुमार साहू, उपप्राचार्य श्रीमती रितु धु्रव तथा संपूर्ण स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राजेंद्र साहू ने दक्षता के साथ किया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। वार्षिक खेल उत्सव 2025 का यह आयोजन विद्यालय के उच्च शिक्षण स्तर, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
There is no ads to display, Please add some


