गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। षष्टम जिला स्तरीय स्काउटस एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर रैली का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौदकेरा में 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित है. भारत स्काउटस गाइडस जिला गरियाबंद के जिला सचिव रोमन लाल साहू ने बताया कि इस अवसर पर 2 दिसंबर को ग्रेट कैम्प फायर विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव जी मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन होंगे. अध्यक्षता रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह खालसा राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक राजिम ओम प्रकाश चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद नंदनी ओंकार साहू सभापति जिला पंचायत गरियाबंद इन्द्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर राधिका मनोज यादव सरपंच ग्राम पंचायत कौदकेरा उपस्थित रहेंगे. शिविर समापन कार्यक्रम 4 दिसंबर को आयोजित है. जिसमें मुख्य अतिथि चंदूलाल साहू पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम अध्यक्षता गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, विशिष्ट अतिथि लालिमा पारस ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, सतीश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, हरीश साहू अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर, रामेश्वरी चंद्रिका कुर्रे सदस्य जनपद पंचायत फिंगेश्वर होंगे. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी
There is no ads to display, Please add some

