गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला बारूला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृत के सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए एक ऐसे ही शुभ कार्य के पहल करते हुए भीखमचंद साहू पूर्व कलेक्टर अपने सुपौत्र भाव्यांश के जन्मदिन एवं घनाराम साहू अपने सुपुत्री सावित्री साहू के विवाह के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला बारूला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्योता भोज के तहत बच्चों को दाल, चावल, सब्जी के अलावा बड़ा, पूड़ी, जलेबी, चूरमा, पापड़ परोसा गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ झलक रही थी। कार्यक्रम के अंत में पूर्व कलेक्टर के परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को पेन्सिल, कलम भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने बच्चे को शुभाशीष देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूलों में खास मौकों पर दानदाता पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं, ताकि बच्चों को और ज्यादा पोषण-आहार मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि जो व्यक्ति विद्यार्थियों को भोजन कराना चाहते हैं, उन्हें इसकी जानकारी पूर्व में ही देनी होगी। न्योता भोज के तहत व्यक्ति या संस्था विभिन्न त्योहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर छात्रों को भोजन करा सकेंगे। ऐसे मौके पर सामुदायिक सहभागिता का विकास है। पूरन लाल साहू व्याख्याता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के अलावा बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कराना है जो बच्चों में समानता और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर भीखम साहू पूर्व कलेक्टर, केशव राम साहू सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, शिवचरण साहू (शामिल संचालक) घनाराम साहू अधिवक्ता, सुखदेव राम साहू सरपंच, नोसराम साहू टिंबर व्यवसायी, भोमेश साहू, व्याख्याता पूरन लाल साहू प्रधानपाठक लता धु्रव, प्रेरणा सेन, लक्ष्मीनारायण सेन, मन्नू राम धु्रव, मोती धु्रव, रुखमणी साहू, हीरामन साहू, कमलकांत सेन, जगन्नाथ गुप्ता, सुनील निर्मलकर, राधिका साहू, द्रोपदी साहू, सीता पारधी, अनुसूइया साहू योगिता साहू, उमा देवी साहू, निखिल साहू, वेदिका साहू, पुष्पलता साहू, केशर साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


