गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। दूरसंचार विभाग द्वारा सभी नए मोबाईल फोन में संचार साथी ऐप प्री-इंस्टाल करने को लेकर ही नहीं इसे अनिवार्य बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नवपदस्थ जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि यह ऐप निजता के अधिकार सीधा हमला है। सुप्रीम कोर्ट यह साफ कर चुका है कि निजता हर नागरिक का मूल अधिकार है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार यह ऐसा ऐप लेकर आई है कि इससे किसी भी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि क्या सरकार अब निजी बातचीत सुनेंगे। पति-पत्नि की बातें, राजनैतिक नेताओं की बातें, सुनी जावेगी। अगर यह सब किया जाता है तो लोकतंत्र और तानाशाही में फर्क ही क्या रह जावेगा सरकार तो नागरिकों पर निगरानी बढ़ाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का कुकृत्य करने आमदा है। लगता है कि केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाही के अंतिम छोर पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि संविधान के आर्टिकल 21 के तहत राइट टू प्राइवेसी सबका अधिकार है। लेकिन केन्द्र सरकार बार बार ऐसे कदम उठा रही है जो आम लोगों की निजी जानकारी में दखल देती है। बेसरा ने कहा कि यदि ऐसे हुआ तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
There is no ads to display, Please add some


