गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में नए साल के दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना 1 जनवरी 2026 को केसरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास मोड़ पर हुई।
IIT मद्रास से जयशंकर का कड़ा बयान: आतंकवाद से देश की रक्षा करना हमारा हक
जानकारी के अनुसार जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22) और कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24) बाइक (CG 23 N 8062) से घूमकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पप्पू नागेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ओंकार नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



