President Draupadi Murmu , रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
SIR Test : SIR अभियान तेज जिले में 24,000 से अधिक मतदाता जांच के दायरे में
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और कला-संस्कृति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम छत्तीसगढ़ की आदिवासी विरासत, परंपरागत नृत्य, संगीत, वेशभूषा, रीति-रिवाज और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बस्तर पंडुम 2026’ के माध्यम से जनजातीय समाज की पहचान, गौरव और सांस्कृतिक धरोहर को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनजातीय समुदायों की सहभागिता रहेगी और बस्तर की लोकसंस्कृति की विविधता को मंच मिलेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री के आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और बस्तर की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करते हैं और जनजातीय समाज को नई पहचान दिलाने में सहायक होते हैं।
यह सौजन्य मुलाकात न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों के विकास और उनकी परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। ‘बस्तर पंडुम 2026’ को लेकर राज्य सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यह आयोजन यादगार और ऐतिहासिक बन सके।
There is no ads to display, Please add some


