अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के धोखाधड़ी कर फरार हुये आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार त्वरित कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                      इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी को बताया – प्रार्थी कन्हैया लाल साहू निवासी तुस्मा थाना शिवरीनारायण द्वारा गत वर्ष 06 सितम्बर 2023 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी भरत केंवट निवासी मरकडा थाना भुरकुण्डा ने अपना अच्छा खासा जान पहचान है बताया था और प्रार्थी से एसईसीएल झारखंण्ड में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगाने हेतु कुल 6,00,000 रुपये की मांग किये थे। जिस पर प्रार्थी द्वारा आरोपी भरत केंवट के बातों में आकर अलग अलग किस्तों में खाता एवं चेकबुक के माध्यम से कुल 4,50,000 रूपये दिया गया था। प्रार्थी द्वारा नौकरी नहीं लगने से पैसा वापस मांगने पर आरोपी द्वारा आनाकानी कर रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्र. 381/2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी भरत केंवट रिपोर्ट दिनांक से अपने घर से फरार था , जिसका शिवरीनारायण पुलिस द्वारा विवेक शुक्ला (आईपीएस ) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर से आरोपी के झारखंड तरफ होने का सूचना मिला। सूचना मिलने से थाना स्तर से तत्काल टीम गठित कर झारखंड से आरोपी को पकड़ा गया , जिसको एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में धोखाधड़ी करने के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। कथन में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी का नगदी रकम दो लाख रुपये बरामद भी किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण , प्रधान आरक्षक किशोर दीवान , आरक्षक महेंद्र राज एवं राजेश कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

भरत केंवट उम्र 33 वर्ष निवासी – मरकडा ,  थाना – भुरकुंण्डा ,  जिला – रामगढ (झारखण्ड)

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version