रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया।
अपने संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी विशिष्ट कार्य पद्धति और दृढ़ विचारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है। यह संगठन ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का पालन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाए। साथ ही राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए हो रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
बताया जा रहा है कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक कार्य, जनसंपर्क रणनीति और जनता के बीच पहुंच बनाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


