Author: milanbijapur
CG : भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की सूची जारी
रायपुर। प्रदेश संगठन नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई है।इस सूची के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें पूरी लिस्ट
भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के घर की चोरी… 2.5 लाख के गहने किए पार, जीजा की शिकायत पर साला गिरफ्तार
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के घर चोरी (Bhai Ne Ki Bahan Ke Ghar Chori) की घटना को अंजाम दे डाला। ढाई लाख के गहने को उसने गिरवी रखवा दिया और नगद को वह जुए में हार गया। जीजा की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके साले सहित दोस्त और ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के जेवर और कैश बरामद किया गया। यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को एक घर…
प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 24 उद्योगों की बिजली काटने और उत्पादन बंद की कार्रवाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस वर्ष जनवरी से दिसम्बर अब की अवधि में 24 प्रदूषणकारी उद्योगों की बिजली काटने और उत्पादन बंद कार्रवाई की गई है. वहीं 23 उद्योगों को नोटिस जारी की गई. वहीं कच्चे माल, उत्पाद या ठोस अपशिष्टों आदि का बिना तारपोलिन से कव्हर्ड किए परिवहन करने वाले 47 उद्योगों या संस्थानों के विरुद्ध 21 लाख 81 हजार 574 रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है. इतना ही नहीं कचरा जलाने से प्रदूषण और नगर निगम क्षेत्र में ईंट भट्टा पर कार्रवाई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia arrested) को कल 16 दिसम्बर (मंगलवार) को गिरफ्तार किया था। वही सौम्या को आज ED की टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया को कल मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। वहीं आज उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। 30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने…
धमतरी। धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया, जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया। घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया। कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई। Shalimar Express :ट्रेन के अंदर यात्रियों में दहशत, नशे में धुत बदमाशों ने फैलायी अशांति परिजन पहले इसे बच्चों की शरारत समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक देवेश नहीं मिला तो गांव में…
पटना : बिहार में बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई विस्तार और जल प्रबंधन को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। कोसी-मेची लिंक और बागमती-बेलवाधार-बूढ़ी गंडक लिंक योजना के बाद अब राज्य में करीब एक दर्जन से अधिक नदी जोड़ परियोजनाओं पर काम शुरू होने वाला है। इनमें गंडक-छाड़ी-दाहा-घाघरा लिंक, गंडक-माही-गंगा लिंक, त्रिशुला-बलान लिंक और फल्गु-पैमार लिंक जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य नदियों के जल का संतुलित उपयोग कर बाढ़ के खतरे को कम करना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना और भूजल स्तर को बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई मौकों पर नदी…
रायपुर। CG Assembly Winter Session 2025: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। वहीं सदन में कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा देखने को मिला। विपक्ष सदन में तख्ती लेकर पहुंचा। जिसे लेकर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस पर आपत्ती जताई। उन्होंने कहा कि, सदन में तख्ती लाना संसदीय नहीं है और प्रश्नकाल को बाधित ना करें। इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में हंगामा जारी है।
रायपुर – राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस के द्वारा भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करने जा रही हैं। बता दे की कांग्रेस आज नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय जिसके तहत आज बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता मजूद रहेंगे।
जरूरतमंदों को शांति विजय समिति उपलब्ध कराएगी निशुल्क कृत्रिम हाथ, पंजीयन 31 दिसंबर तक
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को बैटरी संचालित इलेक्ट्रानिक प्रोस्थेटिक हाथ प्रदान किया जाएगा। इनेली फाउंडेशन के सहयोग से यह अभियान निशुल्क आयोजित होगा। इसके पीछे उन लोगों के जीवन में नई शक्ति आत्मनिर्भरता लाना है जिन्होंने किसी दुर्घटना व अन्य कारणों से अपना हाथ खो दिया है यह आधुनिक कृत्रिम हाथ निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा जिसे लगाने ओर निकालने में किसी प्रकार की सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती तथा यह हल्का, मजबूत और सभी दयनीय कार्यो के लिए उपयुक्त है। श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारुला में स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिनों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बारुला के सरपंच सुकदेव राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे घर-घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा प्राथमिक उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका सेवा भाव…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
