Author: milanbijapur
गांजा तस्करी मामले में पेशी पर आया बंदी कोर्ट से हुआ फरार, सिपाहियों ने खोले थे आरोपी के हाथ, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। रायपुर कोर्ट परिसर से गांजा तस्करी के आरोपी के फरार होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां कोर्ट में पेशी पर लाए गए गांजा तस्करी के मामले के बंदी आशीष राजावत को जेल से न्यायालय लाया गया था। पेशी के दौरान सिपाहियों ने उसकी हथकड़ी खोल दी, जिसके बाद वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं कहा जा रहा है कि सिपाहियों से सांठगांठ के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने ही आरोपी का हथकड़ी खोल दिया था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।
सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश, कुछ महीने पहले हुई थी लव मैरिज, गांव में फैली दहशत
कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला। अचानक तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कामनी निषाद के रूप में हुई है, जिसने कुछ माह पहले लव मैरिज कर भोजराज पटेल से शादी की थी। दो माह पहले महिला के पति ने लोहारा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वहीं लगातार आ रही तेज…
छुरा में सतनाम का महासंगम ! 49.53 लाख से बना ‘अंबेडकर सतनाम मंगल भवन’ लोकार्पित – मंत्री दयालदास बघेल की बड़ी घोषणाओं से गूंजा पंडाल
छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर गुरूवार को सतनाम संदेश, पंथी नृत्य और जय घासीदास बाबा के जयकारों से गूंज उठा। सतनामी समाज के 22 ग्रामों की ऐतिहासिक उपस्थिति के बीच 49 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित भव्य ‘अंबेडकर सतनाम मंगल भवन’ का लोकार्पण धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल रहे, जिन्होंने पहुंचते ही पूरे माहौल में उत्साह भर दिया। मंत्री बघेल की घोषणाओं ने बढ़ाया उत्साह— वेशभूषा 25 हजार, बर्तन 40 हजार, पंडरीपानी को 10 लाख! समाज को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने सीधे मंच से एक के बाद…
कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, 716 टीमों द्वारा घर-घर सर्वे शुरू 31 दिसंबर तक एलसीडीसी अभियान, बढ़ते मामलों को रोकने पर जोर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज उनके कार्यकक्ष में जिले में चर्म रोग खोज अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में चर्म रोग खोज अभियान के उन्मुलन के उद्देश्य से समुदाय में चर्म रोग के संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक रोगियों का प्रारंभिक अवस्था पहचान कर उपचार किया जाएगा ताकि रोग के प्रसार में नियंत्रण एवं विकलांगता से बचा जा सके।…
भूमि मूल्यांकन में कमी से स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में आमजन को बड़ा लाभ 20 दिसम्बर से पूरे प्रदेश में लागू जनहितैषी गाइडलाइन दरें गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छ०ग० रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ गाइडलाईन दरों का निर्धारण नियम 2000 के प्रावधानों के तहत् उन जिला, जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त, स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित गाइड लाइन दर वर्ष 2025-26 को केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छ०ग० रायपुर द्वारा अनुमोदित किया गया है जो 20 दिसम्बर 2025 से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू की गई है। जिला पंजीयक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त प्रकार…
प्रधानमंत्री आवास योजना से किरवई में नई उम्मीद, गांव में विकास कार्यों से बढ़ी समृद्धि
स्व-सहायता समूहों ने मजबूत की आर्थिक स्थिति स्वच्छता, बिजली और पेयजल सुविधाओं में बड़ा सुधार गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 55 किलोमीटर दूर बसे ग्राम किरवई की पहचान एक समृद्ध, मेहनतकश और कृषि आधारित गांव के रूप में की जाती है। यहां के लोग प्रारंभ से ही कृषि कार्य में दक्ष, मेहनती और निष्ठावान रहे है। जिसके कारण गांव की सामाजिक व आर्थिक स्थिति वर्षों से मजबूत रही है। ग्राम पंचायत किरवई की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दर्शाती है कि प्रारंभ में यहां कुल 557 परिवार निवासरत थे। यह गांव…
नागाबुड़ा में 25.50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपिया गिरफ्तार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उईके के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही व सघन गश्त के दौरान वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम नागाबुड़ा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपीया दुरपत गुप्ता, पति संतोष गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी नागाबुड़ा थाना गरियाबंद के आधिपत्य से कुल 25.50 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपिया के विरूध्द छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना…
पीएम आवास, पीएम-जनमन एवं एमएमएवाई के निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश सप्ताहभर में सभी आवास प्रारंभ कराने एवं छत स्तर तक कार्य पूर्ण कराने पर जोर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहारलटी, मदांगमुड़ा, छैलडोंगरी, कांडेकेला एवं ग्राम पंचायत तौरेंगा में बुधवार को पीएम आवास योजना, पीएम-जनमन तथा एमएमएवाई आवासांे का डोर टू डोर निरीक्षण किया। श्री चंद्राकर ने हितग्राहियों एवं स्व-सहायता समूह के दीदीयों से चर्चा कर उन्हें शीघ्र ही आवास निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया। जिसमें मुख्य रूप से वर्ष 2024-26 के समस्त आवासों को 01 सप्ताह…
13 दिसम्बर को रक्षित केन्द्र गरियाबंद में चरित्र सत्यापन अनिवार्य गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 9 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित चयन सूची में जिला गरियाबंद के लिए चयनित सभी वर्गों के आरक्षक (जीडी) एवं आरक्षक ट्रेड (वाहन चालक) के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया की आगामी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को 13 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रक्षित केन्द्र गरियाबंद में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। इस दौरान अभ्यर्थियों का…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से केवल राजिम विधानसभा ही नहीं बल्कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में निरन्तर विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा भी छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यो को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपए की स्वीकृति मिली है। राजिम विधानसभा को मिली इस सौगात के लिए विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के माननीय…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
