Author: milanbijapur
ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा को श्रद्धांजलि देने होरा निवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम
रायपुर (गंगा प्रकाश)। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा का निधन 3 दिसंबर को रायपुर में हो गया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने आज छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम रायपुर के देवेंद्र नगर होरा निवास पहुंचे। मंत्री रामविचार नेताम ने स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता प्रकाश कौर होरा का जीवन सादगी, संस्कार और सेवा भाव से प्रेरित रहा, उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय…
जांजगीर खनिज विभाग का अजब गजब कारनामा,नवागांव रेतघाट में अवैध रेत खनन में लगे क्रेन मशीन को पहले किया सील फिर कानूनी प्रक्रिया के बिना ही सौंपा चाबी।
लीज ठेकेदार की मनमानी आई सामने,रेत कहीं और से लीज कहीं और की,साढ़े 12 एकड़ की लीज पर सौ एकड़ पर अवैध कब्जा कर खोदाई। आखिरकार जांजगीर खनिज निरीक्षक आर एल राजपूत ने क्यों साधु चुप्पी,कहा बड़े साहब समझे। जांजगीर चांपा(गंगा प्रकाश)।जांजगीर में खनिज विभाग पर अवैध रेत खनन में संलिप्त होने का आरोप है,जहाँ बलौदा तहसील के नवागांव रेतघाट में खनिज विभाग ने तय सीमा से बाहर रेत खनन करते 4 दिसंबर को एक क्रेन मशीन को सील किया,11 दिसंबर के बिना कानूनी प्रक्रिया के चाबी सौंप दी गई,यह घटना खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है,क्योंकि अवैध…
CG – फार्म हाउस में हुए ट्रिपल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा : न कोई दुर्घटना ना तांत्रिक विधि…इस तरह से की गई थी तीन लोगों की हत्या
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कबाड़ व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की रहस्यमयी मौत का सच आखिरकार सामने आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि तीनों की मौत गला दबाकर की गई हत्या के कारण हुई है। इससे पहले जो भी संदेह थे, वे अब साफ हो चुके हैं कि यह कोई तांत्रिक क्रिया का दुष्परिणाम या दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने तेज कार्रवाई की और छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे…
छत्तीसगढ़ में महिला विकास की नई इबारत, महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई छत्तीसगढ़ की महिलाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए बीते दो वर्षों के दौरान महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर परिवर्तनकारी कार्य हुए हैं, उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय पटल पर एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और निर्णय क्षमता को अपनी नीतियों का मूल आधार बनाते हुए सामाजिक-आर्थिक बदलाव की एक नई दिशा तय की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहते हैं कि हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित जीवन जिए। बीते…
नक्सल क्षेत्र में 513 नए 4G टावरों से शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन को मिलेगा बल : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में बीएसएनएल के माध्यम से 513 नए 4G मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नक्सल प्रभावित और दूरस्थ अंचलों में शांति, सुरक्षा और विकास के साझा प्रयासों का महत्वपूर्ण प्रतिफल बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह निर्णय नक्सल उन्मूलन की दिशा में चल रहे प्रभावी प्रयासों की एक मजबूत कड़ी है। सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय से जिन क्षेत्रों में स्थायित्व स्थापित हुआ है, वहां अब विकास और…
छत्तीसगढ़ GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के ससुराल समेत 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक
रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के राज्य वस्तु एवं सेवा कर (State GST) विभाग ने शुक्रवार देर शाम से एक बड़ी और व्यापक छापेमारी कार्रवाई शुरू की है, जिसने प्रदेश के कोयला कारोबार जगत में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रदेश के तीन बड़े कोयला कारोबारियों के खिलाफ की जा रही है, जिनके बिलासपुर (Bilaspur) समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर GST की टीमों ने एक साथ दबिश दी है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि कार्रवाई की जद में आए संस्थानों में से एक ठिकाना लोकप्रिय बॉलीवुड…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से प्रदेश में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य में मखाना की खेती कर रहे किसानों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि हाल ही में धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में मखाना की खेती के प्रयासों को देखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है। राज्य में हो रहे मखाने के उत्कृष्ट उत्पादन पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने प्रसन्नता भी जाहिर…
बलरामपुर। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कुसमी के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट मे ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीसरे युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना कुसमी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बगीचा से कुसमी के बीच चलने वाली शमीम बस…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। मामला जिले से सटे ओडिशा सीमा के अंतर्गत सोनाबेड़ा के आश्रित गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। जहां सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। जवान गोपीनाथ सबर ओडिशा के…
गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय दो हार्डकोर माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों माओवादी 5-5 लाख रुपये के इनामी थे, जिन पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी सदस्य संतोष उर्फ लालपवन तथा सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं। दोनों माओवादी लंबे समय से गरियाबंद एवं ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे और कई…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
