Author: milanbijapur
Breaking : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों के प्रभार में हुआ बदलाव, देखें सूची…!!
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा व सचिवालय सेवा के 38 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि राज्य प्रशासनिक सेवा व सचिवालय सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से, अस्थाई रूप से, नवीन पदस्थापना दी गई है।
रायपुर। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कैडर आवंटन की सूची जारी कर दी है। कैडर आवंटन सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ को कुल तीन नए आईएएस अधिकारी गोकुल आरके – तमिलनाडू – छत्तीसगढ़, वाध्यता यशवनाथ – तेलंगाना – छत्तीसगढ़ तथा इशांत जैसवाल – यूपी – छत्तीसगढ़ मिलेहै, जिसे राज्य के प्रशासनिक ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जारी सूची के मुताबिक ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनके होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर आवंटन…
गरियाबंद में अवैध धान कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 29 दिनों में 31 लाख से अधिक का धान जब्त
गरियाबंद/अमलीपदर (गंगा प्रकाश)।गरियाबंद जिले में बाहर से आ रहे अवैध धान परिवहन और गैरकानूनी बिक्री पर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 29 दिनों में कुल 1000.25 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 31 लाख 77 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इस दौरान कुल 29 प्रकरण दर्ज कर 25 चारपहिया वाहन एवं 4 लावारिस मामलों में धान जब्त किया गया है। इसी क्रम में 08 दिसंबर 2025 को थाना अमलीपदर पुलिस ने 314 कट्टा (141.3 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया, जिसकी कीमत 4 लाख 38 हजार 30 रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश छुरा (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के प्रयासों से गरियाबंद–छुरा–कोमाखान सड़क उन्नयन परियोजना को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद जग गई है। सांसद चौधरी ने संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात कर धमतरी एवं गरियाबंद जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद चौधरी ने क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए कहा कि गरियाबंद और धमतरी जिले के जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास…
कोपरा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भव्य भवन का हुआ भूमिपूजन, 50 लाख की लागत से शिक्षा को नया आसमान गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। कोपरा नगर के लिए केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि भविष्य रचने का पर्व था। भाटापारा वार्ड की उस खाली ज़मीन पर, जहां अब तक सिर्फ़ मिट्टी और सपने थे, वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भव्य भवन की नींव रखी गई। शंखनाद, मंत्रोच्चार और तालियों की गूंज के बीच राजिम विधायक रोहित साहू के करकमलों से विधिविधान पूर्वक भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन…
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न
विज्ञान केंद्र, आदिवासी संग्रहालय और वीर नारायण सिंह संग्रहालय में मिला ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति व इतिहास का जीवंत अनुभव छुरा (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रारंभिक स्तर अंतर्गत गरियाबंद जिले के 100 चयनित विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षकों का दल रायपुर स्थित विज्ञान केंद्र, आदिवासी संग्रहालय एवं शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। यह भ्रमण राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण दल का नेतृत्व एपीसी विल्सन पी. थॉमस द्वारा किया गया। इस भ्रमण में विज्ञान एवं…
गरियाबंद में नवजीवन की ओर कदम… उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की महापरीक्षा में शामिल हुए 22 आत्मसमर्पित नक्सली
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं मुख्यधारा में जोड़ने की नीतियों का सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में जिला गरियाबंद में आयोजित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित माओवादी शामिल हुए। जिले में पिछले कुछ वर्षों में आत्मसमर्पित माओवादियों ने शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर हथियार छोड़कर समाज में लौटने का मार्ग अपनाया है। शिक्षा, रोज़गार और आत्मनिर्भरता की ओर यह बड़ा कदम माना जा रहा है। महापरीक्षा में शामिल हुए 22 पूर्व नक्सलियों ने बताया कि अब वे पढ़-लिखकर सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में…
खास बातचीत: महाराज डॉ इंद्रदेव सरस्वती बोले “शिव महापुराण 18 पुराणों में सर्वोत्तम, शिव भक्तों पर सहज कृपा बरसाते हैं”
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शिव महापुराण कथा के अवसर पर विशेष बातचीत में महाराज डॉ इंद्रदेव सरस्वती ने कहा कि शिव महापुराण हमारे 18 पुराणों में सबसे श्रेष्ठ है। शिव जी कल्याणकारी हैं, इसलिए उन्हें ‘शिव’ नाम से जाना जाता है। वह भोले भंडारी हैं, भक्तों पर उनकी कृपा सरलता से प्राप्त होती है। उनके लिए विशेष अनुष्ठान या भारी चढ़ावा जरूरी नहीं। जल, पल्लव, फल–फूल—जो प्रेम से अर्पित हो, वह शिव स्वीकार कर लेते हैं। कथा सुनने से सुख मिलता है, आचरण में उतारने से जीवन बदलता है महाराज ने कहा कि जिस उत्साह से लोग कथा सुनने आ रहे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मजरकट्टा की उस सुबह में कुछ खास था… चेहरों पर उत्सुकता, आंखों में इंतज़ार और दिलों में फैसले का भार। मौका था कोसरिया मरार पटेल समाज जिला गरियाबंद के बहुप्रतीक्षित जिला स्तरीय चुनाव का। 7 दिसंबर को आयोजित यह चुनाव सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, लोकतांत्रिक चेतना और अनुशासन की मिसाल बन गया। पीठासीन अधिकारी फिरंगी पटेल के निर्देशन में जब मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, तब समाज के तीनों राज—राजिम राज, भाठीगढ़ राज और कांदाडोगर राज—के अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी गवाह बने एक ऐतिहासिक निर्णय के। पूरा मतदान स्थल शांत, सुव्यवस्थित और…
51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ हेतु अस्थायी यज्ञशाला का भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण सम्पन्न
राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास व विधायक रोहित साहू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन गरियाबंद/पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। धर्म और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी कुटेना में आगामी 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ की तैयारियां औपचारिक रूप से आरम्भ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में रविवार को शुभ मुहूर्त में अस्थायी यज्ञशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण का भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दुधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, संत गोवर्धन शरण महराज, महंत निर्मल दास,…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
