Author: milanbijapur

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले की पावन धरती आज शिवभक्ति के रंग में रंग गई, जब सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत डॉ. इंद्रदेव सरस्वती महाराज (वृंदावन वाले) का गरियाबंद आगमन हुआ। उनके स्वागत में श्रद्धालुओं ने मालगांव से शहर तक भव्य बाइक रैली निकाली और तिरंगा चौक पर पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ विशाल स्वागत किया। नगर में अब अध्यात्म का विराट महोत्सव शुरू होने जा रहा है। 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक गांधी मैदान में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महाराज श्री अपने दिव्य वचनों से शिवभक्ति, जीवन…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों,…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ शादी की खरीददारी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे। करीब 4:15 बजे पीछे से आ रहे तेज गति वाले माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 27 माओवादियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके से जुड़े थे। सरकार की पुनर्वास नीति ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। हाल ही में कुख्यात माओवादी चैतू और अनंत के सरेंडर के बाद यह नक्सलवाद के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों…

Read More

,दुर्ग। पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण (बाल सुधार) गृह से 28 नवंबर की रात 7 अपचारी नाबालिग बच्चे फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की और अगले दिन 4 बच्चों को बरामद कर लिया, लेकिन 3 नाबालिग अब भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे दुर्ग जिले की सीमा पार कर चुके हैं। यह पहला मामला नहीं है। लगातार दूसरी बार बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इसी केंद्र से 3 नवंबर को भी 3 नाबालिग बच्चे फरार हुए थे, जिनमें हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल बालक भी…

Read More

रायपुर :- राज्यपाल के नए परिसहाय की तलाश पूरी हो गई है। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर को सुनील शर्मा की जगह नया परिसहाय बनाया गया है। इससे पहले सरकार ने आईपीएस उमेश गुप्ता को ADC बनाये जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। जाहिर है, इससे पहले 2020 बैच के आईपीएस उमेश को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया था। मगर उन्होंने इस पोस्टिंग से अनिच्छा जताई तो फिर नए अफसर की तलाश शुरू की गई।

Read More

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एसआईआर समय-सीमा को बढ़ा दिया है। आयोग ने नया शेड्यूल जारी करते हुये समय सीमा को 7 दिनों तक बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, आयोग ने पूर्व आदेश को निरस्त कर नया शेड्यूल जारी किया है। पूरी प्रक्रिया अब संशोधित तारीखों के आधार पर ही होगी। जिन राज्यों में एसआईआर जारी हैं उनमें छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल है। बता दे कि इससे पहले एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पांच युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला (Chaku Markar Hatya) कर दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। यहां शादी समारोह में हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दरअसल नाचते-नाचते जरा सा हाथ क्या लग गया इतने में पांच…

Read More

mass marriage ceremony : सामूहिक विवाह में अक्सर निर्धन और मध्यम वर्ग के युवक-युवतियों का विवाह ही संपन्न होता रहा है। लेकिन, देशभर में एक उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे अभिमन्यु की शादी सामूहिक विवाह में रचाई। महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में अनेक साधु, संत और प्रसिद्ध कथावाचक शामिल हुए और सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु और बहू इशिता सांवराखेडी का विवाह उन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है, जो युवा विवाह में लाखों-करोड़ो रुपये फिजूलखर्च करते हैं। 22 दूल्हों की निकली बरात सामूहिक विवाह में…

Read More

बलरामपुर। मासूम छात्र की पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।बता दें कि मामला रामचंद्रपुर ब्लॉक के पलगी प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है, यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र ने गिनती गिनने में गलती की थी, जिसपर प्रधान पाठक उदय कुमार यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वही अब प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

Read More