Author: milanbijapur
CG न्यूज़: DGP/IGP कॉन्फ्रेंस: PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने सुरक्षा प्रणाली पर गहन चर्चा…
रायपुर। रायपुर में आयोजित DGP/IGP कॉन्फ्रेंस के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत के सिक्योरिटी सिस्टम के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। यह कॉन्फ्रेंस देशभर के पुलिस प्रमुखों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपने अनुभव साझा करते हैं, बेस्ट प्रैक्टिस और इनोवेशन पर विचार-विमर्श करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर रणनीतियाँ तैयार करते हैं। कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले अधिकारियों ने कहा कि यह फोरम सुरक्षा से जुड़े सभी अहम क्षेत्रों को कवर करता है। इसमें साइबर सुरक्षा, आतंकवाद रोकथाम, कानून और व्यवस्था बनाए रखना, लोक सुरक्षा की…
CG – खाना बनाने में हुई देरी…तो कलयुगी बेटे ने मां के साथ की ये घिनौनी हरकत, खौफनाक मंजर देख पुलिस के उड़े होश…..
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि समय पर खाना नहीं मिलने की वजह से आरोपी ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर वह…
नई दिल्ली। नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और दो दिन बाद दिसंबर माह की शुरूआत होने वाली है। नया माह अपने साथ कई तरह के बदलाव लाता है। जिसका असर आमआदमी की जेब पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किन- किन चीजों में बदलाव होने वाला है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव- हर महीने की पहली तारीख को सरकार घरेलू और कमर्शियल गैसे सिलेंडर के दाम बदलाव करती है। पिछले महीने 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। ऐसे में अब देखना होगा की…
24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी : पैसों के लालच में ऑटो चालक ने ही रची थी साजिश
दुर्ग। जिले में शुक्रवार को सामने आए शिक्षिका के अपहरण के प्रकरण का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अपहृत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पति को आया फिरौती का कॉल, मांगे गए 5 लाख रुपये बता दें कि शिक्षिका राधा साहू के पति मुकेश साहू को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर से एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए कहा कि…
रायपुर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं DGP–IG कॉफ्रेंस का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में DGP/IGP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है। गृह मंत्री ने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल प्वाइंट का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाया है। इसी का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूह उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम कोटमीकला की गोडवाना महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मछली पालन और सिंघाड़ा की खेती के माध्यम से आय का मजबूत स्रोत विकसित कर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर अग्रसर हैं। समूह ने आजीविका गतिविधि के रूप में पिछले वर्ष ग्राम पंचायत से 5 हजार रुपए वार्षिक ठेके पर तालाब लिया था। केवल 2 हजार रुपए के मछली बीज का उपयोग कर महिलाओं ने एक ही सीजन…
CG : माशिमं ने प्रदेशभर के डीईओ को लिखा पत्र, परीक्षा केंद्र के संबंध में जारी की जरुरी गाइड लाइन……
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र के संबंध में जरुरी गाइड लाइन जारी किया है। पांच किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अगर कोई स्कूल दो या फिर तीन मंजिल की है, 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेशभर के डीईओ से बोर्ड परीक्षा को लेकर संसाधनों व स्टाफ की जानकारी मांगी है। बोर्ड परीक्षा का समय सुबह…
Bank Holidays: 18 दिन बंद रहेंगे बैंक…दिसंबर में छुट्टियों की लंबी है लिस्ट, जानें पूरी डिटेल
December Bank Holidays: दिसंबर महीना शुरू होने के साथ ही बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इस महीने कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंक से जुड़े कामकाज पहले से नियोजित करने की जरूरत होगी. हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियां एक जैसी नहीं होंगी, क्योंकि कई अवकाश क्षेत्रीय और स्थानीय त्योहारों के आधार पर निर्धारित होते हैं. इसलिए जरूरी है कि ग्राहक अपने क्षेत्र के अनुसार शाखा की छुट्टियों की तारीखें ध्यान में रखें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार दिसंबर में छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है: 1 दिसंबर:…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसी गंभीर मामले सामने आ रहे है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने एक लड़की के भाई को चाकू मार दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ बदमाश मिलकर एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे।…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। एक तरफ फोर्स के माओवादियों के खिलाफ अभियान से लाल आतंक पस्त हो रहा है तो दूसरी तरफ नक्सली भारी मात्रा में सरेंडर कर रहे हैं। इस बिच बस्तर में पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत कुल 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का 25 लाख इनामी कुख्यात माओवादी चैतू उर्फ श्याम दादा भी शामिल है, जो झीरम हमले का मास्टरमाइंड था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सरेंडर करने वालों में…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
