Author: milanbijapur
गरियाबंद पुलिस की दस दिनों में छठी बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन निश्चय के तहत 34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त, पाँच आरोपी दबोचे
10 दिनों में कुल 1 क्विंटल 27 किलो गांजा बरामद, 22 आरोपियों पर शिकंजा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर चल रहे रेंज स्तरीय ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रही है। बीते दस दिनों के भीतर अब तक कुल छह बड़ी कार्रवाइयों में 1 क्विंटल 27 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त किया जा चुका है तथा 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को राजिम थाना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, दो मोटरसाइकिल…
मैनपुर में मंत्री गजेन्द्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन एवं दोना-पत्ती प्लांट सहित कई घोषणाएं
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव पहली बार मंत्री बनने के बाद बुधवार दोपहर लगभग चार बजे जैसे ही मैनपुर पहुंचे, क्षेत्रवासियों और यादव समाज ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। पूरा नगर “गजेन्द्र यादव जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। मंत्री यादव जिला स्तरीय राऊत नाचा माता महोत्सव में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने सहाड़ादेव की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने की। मंच पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश…
सीजीपीएससी टॉप-10 में चयनित साहू समाज के प्रतिभाओं का फिंगेश्वर मे जिला साहू संघ द्वारा भव्य सम्मान
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला साहू संघ गरियाबंद के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में टॉप-10 में स्थान प्राप्त साहू समाज के होनहार बेटा-बेटियों का सम्मान गायत्री मंदिर राजिम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के प्रतिभावान युवाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष माननीय चंदूलाल साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि साहू समाज के युवाओं ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर पूरे समाज का मान बढ़ाया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर क्षेत्र के बासीन गांव के युवा हर्षवर्धन शर्मा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा में 34वीं रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे फिंगेश्वर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। हर्ष बचपन से ही अध्ययनप्रिय और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय शिशु संस्कार केंद्र से हुई तथा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, महासमुंद से पूरी की। विद्यालयीन शिक्षा के तुरंत बाद उन्होंने सिविल सेवा की दिशा में कदम बढ़ाए और खुद को पूरी…
सात दिवसीय एनएसएस आवासीय शिविर का सिर्रिकला में भावुक समापन, युवाओं ने दिया सेवा और जागरूकता का संदेश
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का समापन सिर्रिकला में भावुक माहौल के साथ हुआ। “सतत विकास के लिए युवा” थीम पर 15 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित इस शिविर में 70 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम सिर्रिकला के सरपंच कोमन धु्रव रहे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवादास बंजारे ने की। हाई स्कूल प्राचार्य ओ. पी. सिन्हा, उप सरपंच यादेश्वरी साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रेखराम साहू, साहू समाज अध्यक्ष मदन लाल साहू, पंचायत सचिव…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। युवा कांग्रेस के राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने 5 सौ यूनिट बिजली बिल हाफ करने की मांग की है। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कोयला, लोहा, हीरा सहित अनेक महत्वपूर्ण खनिजों का विशाल भंडार मौजूद है। राज्य आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन करता है, इसके बावजूद जनता को महंगी बिजली दी जा रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी निर्णय है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों पर डाका डालकर अपनी पीठ थपथपा रही है। संसाधनों पर पहला अधिकार जनता का है, लेकिन सरकार जनहित की अनदेखी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंजीयन में सुधार करवाने का आज 25 नवंबर अंतिम दिन होने के कारण तहसील कार्यालय में दिन भर कृषकों की काफी भीड़ रही। धान बेचने कृषकों को इस तरह परेशान होने पर नगर पंचायत के पार्षद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने शासन से मांग की है कि एग्रीस्टैक पंजीयन में किसानों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए पंजीयन की तिथि आगे बढ़ाई जाए। साथ ही धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य निर्माण के बाद से कभी भी इस तरह से किसानों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने श्रम कानूनों में व्यापक बदलाव के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 7 दशकों से भी अधिक पुराने श्रम कानूनों को बदलकर देश के कामगारों को बहु-प्रतीक्षित तोहफा दिया है, उन्होंने कहा कि 1948 में लागू किए गए श्रम कानून हकीकत में अंग्रेजी शासन काल के लेबर एक्ट का ही प्रारूप था, तब का औद्योगिक माहौल दूसरे ढंग का, आज देश मंे औद्योगिक वातावरण अलग तरीके का हो गया है, इसे ध्यान में रखकर नए कानून का सृजन किया गया है। जिससे मजदूरों के बुनियादी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पूनम यादव ने कहा है कि श्रमिक हित में केंद्र सरकार द्वारा अहम फैसला लिया गया है, जिसका स्वागत करते हुए सरकार को बधाई दिये है। मुख्य बदलाव सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देना, देश भर में न्यूनतम वेतन लागू करना, कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किये जाना, 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी श्रमिकों को निशुल्क वार्षिक हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान किया जायेगा। कई ऐसे कंपनी है जिसमें महिलाओं को रात की पाली मंे कार्य करने की ईजाजत नहीं थी वे अब रात की पाली में…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी 2025-26 में किसानों की सुविधा को साय सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान बिक्री हेतु नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। फिंगेश्वर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास ने कहा कि अब किसान 25 नवंबर तक अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाकर आसानी से पंजीयन तथा रकबा संशोधन कर सकते है। प्रशासन द्वारा जिले के किसानों को पंजीयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए तहसील स्तर पर किसानों को समय पर पंजीयन एवं संशोधन करने की तारीख बढ़ने से किसानों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
