Author: milanbijapur
धवलपुर के प्राथमिक व हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और व्यवस्थाओं की ली जानकारी गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर में आयोजित मातर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उनका यह दौरा न केवल प्रशासनिक समीक्षा तक सीमित रहा, बल्कि उन्होंने खुद बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणजन से संवाद स्थापित कर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया। शिक्षा मंत्री सबसे पहले प्राथमिक शाला धवलपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए…
धान खरीदी, विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्याें पर दिया जोर रबी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बी.एस उइके की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य जिले में 15 नवम्बर से प्रारंभ की गई है। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी यह ध्यान रखे कि धान खरीदी के कार्यो में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। जिन-जिन विभागों का बैंकों में पुराने प्रचलित शासकीय अकाउंट है और उसमें विभाग…
जनदर्शन में कलेक्टर श्री उइके ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 49 आवेदन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बी.एस उइके ने जनदर्शन में जिले के दूर-दराज एवं नगरीय क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 49 लोगों से उनके आवेदन लेकर उनकी मांग एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम पारागाँव की गिरिजा साहू ने जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी तरह ग्राम सोरिद खुर्द के बसंत कुमार सिन्हा ने अपने जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम सारागाँव के दिव्यांग लेखराम कॅवर ने रोजगार दिलाने, ग्राम सेम्हराडीह की कांति बाई साहू ने…
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रियाओं से किसानों को मिल रही बड़ी सुविधा प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं से जिले में सुचारू, सुरक्षित और भरोसेमंद धान खरीदी जारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ग्राम कसेरुडीह के किसान तिजम राम साहू ने सहसपुर धान खरीदी केंद्र में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से 233 क्विंटल धान का बड़ी आसानी से विक्रय किया। धान विक्रय के उपरांत उन्होंने धान खरीदी की पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 3,100 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा सहारा मिल…
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन कोण्डागांव (गंगा प्रकाश) । किसानों के धान विक्रय से सम्बन्धित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने विषयक और महामहिम राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सम्बोधित एक ज्ञापन को जिला कलेक्टर जनदर्षन, जिला कोण्डागांव के माध्यम से कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिला परिशद् कोण्डागांव के द्वारा 25 नवम्बर को सौंपा गया है। सौंपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि जिले के विभिन्न ग्रामों में निवासरत किसानों से उनके द्वारा खरीफ मौसम में उगाए गए धान फसल का गिरदावरी नहीं होने एवं वनाधिकार प्रपत्र धारक किसानों का धान विक्रय…
मोतियाबिंद का हुआ सफल आपरेशन मुंगेली(गंगा प्रकाश)। शासन की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना का जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. शीला साहा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में योजना के तहत चिरायु टीम द्वारा जिले में स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिरायु दल बी (लोरमी) द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झझपुरीकला, लोरमी में कक्षा 07वीं में अध्ययनरत अश्वनी का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद समस्या का होना पाया गया। उसके पश्चात…
आमजनों ने की आवास, शौचालय उज्जवला योजना का लाभ दिलाने की मांग मुंगेली (गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जी.एल.यादव ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आमजनों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना का लाभ दिलाने सहित शौचालय निर्माण कराने की मांग की। जनदर्शन में ग्राम जदई के टेकराम ने शासकीय जगह से अतिक्रमण हटाने, विनोबा भावे वार्ड मुंगेली के नेतराम श्रीवास ने जमीन का नामांतरण कराने, ग्राम घोरपुरा की नेहा साहू…
सोदूर में बन रही 40 फीट ऊँची भोलेबाबा की प्रतिमा —महाशिवरात्रि पर होगा प्राण प्रतिष्ठा होगा 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह
धमतरी (गंगा प्रकाश)। इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में बड़ा धार्मिक और सामाजिक आयोजन होने जा रहा है। सोंधुर में 40 फीट ऊँची भोलेबाबा की भव्य प्रतिमा का निर्माण तेज़ी से जारी है, जो पूरा होने पर यहाँ का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल बनेगा। प्रतिमा के निर्माण स्थल पर ही आगामी महाशिवरात्रि के दिन श्री बाबा भोलानाथ की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की जाएगी। इसी पवित्र अवसर पर सांकरा स्थित श्री महेश फाउंडेशन द्वारा भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुल 21 जोड़ों का निःशुल्क विवाह कराया जाएगा। विवाह स्थल भोलेबाबा की प्रतिमा के…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश की अग्रणी सामाजिक-साहित्यिक संस्था वक्ता मंच एवं दैनिक दबंग स्वर के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन सभाकक्ष में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 121 प्रतिभाओं को विभूति अलंकरण अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्षता बस्तर अंचल के प्रख्यात हर्बल उत्पादक-कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जनसंपर्क अधिकारी अनिल द्विवेदी, जन-मन के संपादक अनिल सिंह, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी एवं संपादक पं. डॉ. पी. के. तिवारी उपस्थित रहे।…
T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट फैंस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का जश्न मनाया ही था कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आने वाले टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आठ जगहें चुनी गई हैं, जिनमें से पांच भारत में और तीन श्रीलंका में हैं। फैंस भारत बनाम पाकिस्तान मैच का शेड्यूल जानने के लिए उत्सुक हैं। तो, हमारे साथ पता करें कि भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा।कहां होगा IND vs PAK सी टीम किस…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
