Author: milanbijapur

रायपुर : नवा रायपुर को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में देश के प्रतिष्ठित बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मध्य 15 एकड़ भूमि के लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता नवा रायपुर में प्रस्तावित मेडिसिटी के विकास को नई गति देगा। यह परियोजना न केवल राज्य के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करेगी, बल्कि निवेश के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की तेज़ और भरोसेमंद प्रशासनिक…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। उन्हें सलाहकार के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष होंगी। देखें आदेश

Read More

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भद्रवाह-चंबा रोड पर जा रहा सेना का कैस्पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए, जबकि अन्य 12 घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, उसकी स्थिति पहले से ही काफी खराब बताई जा रही है। अज्ञात कारणों से सेना का वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासन की बचाव टीम मौके पर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभिषेक अग्रवाल ( आर आर 2013 बैच) को अपर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के पद से स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत–कबीरधाम के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। देखें आदेश

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट सबके लिए फायदेमंद 0- पहले दिन बाइक व कार सेगमेंट में हुई दो नए माडलों की लांचिंग रायपुर। श्री राम बिजनेस पार्क में बुधवार को रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य शुभारंभमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया। उन्होंने राडा ऑटो एक्सपो के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, परिवाहन मंत्री श्री केदार कश्यप भी शामिल हुए। परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश समेत सभी राडा पदाधिकारी व स्टाल…

Read More

रायपुर–छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में चार नवीन सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की स्थापना हेतु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ एमओयू के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद का यह निर्णय छत्तीसगढ़ को आईटी-आईटीईएस, स्टार्ट-अप, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त पहचान दिलाने की…

Read More

बिलासपुर , 22 जनवरी। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत आयोजित बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर (NEP) परीक्षा सत्र 2025–26 का परिणाम 21 जनवरी को घोषित कर दिया गया। इसी के साथ एनईपी के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं का अंतिम चरण भी संपन्न हो गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए. डी. एन. वाजपेयी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परीक्षा परिणाम…

Read More

रायपुर। रायपुर में 28 से 30 जनवरी तक 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा परिसर में होगी। इसे पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन और रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में अपार क्षमता है, बस उन्हें मंच और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह छत्तीसगढ़ी में गाना गाते हुए लोगों को दिल्ली जाकर डीलिस्टिंग की मांग करने का न्योता दे रहे हैं। 1 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में रवि भगत गाते हैं: “चलो जाबो रे दिल्ली भाई, डीलिस्टिंग के लड़े लड़ाई…” उन्होंने अपने अंदाज में लोगों से 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा होकर डीलिस्टिंग की मांग करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य धर्मांतरित हुए लोगों…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस मितान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ गांवों एवं मोहल्लों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर बनाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पुलिस मितान एप की लॉन्चिंग भी की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “मितान” बनाने की एक सुंदर और मानवीय परम्परा रही है। आप सभी ने पुलिस…

Read More