Author: milanbijapur
BREAKING NEWS : बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की तारीख का ऐलान, नितिन नबीन की ताजपोशी की तैयारी पूरी…जानें पूरा कार्यक्रम
BREAKING NEWS : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। अगले हफ्ते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा. 20 जनवरी को चुनाव होगा। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगें। उनके लिए नामांकन पत्र के कई सेट दाखिल किए जाएंगे। इन नामांकन पत्रों पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर होंगे। पार्टी…
दिल्ली। दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने स्टेज पर अश्लील बातें करते हुए विवाद खड़ा कर दिया। ठंड का हवाला देते हुए हनी सिंह ने युवाओं को आपत्तिजनक भाषा और अश्लीलता के लिए उकसाया। उनके इस व्यवहार का वीडियो फैंस ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी हैं। जस्सी ने हनी सिंह के माता-पिता और बहन से अपील की कि उन्हें रोकें, अन्यथा यह प्रवृत्ति आगे बढ़ेगी…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम धर्मापुर में धर्मांतरण का एक बड़ा नेटवर्क पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी डेविड चाको कथित रूप से अवैध आश्रम और चर्च चला रहा था, जहां नाबालिग बच्चों को रखा गया था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया जा रहा था। मामले की जानकारी 8 जनवरी को लिखित शिकायत के माध्यम से मिली थी। जांच में पुलिस को हाई-टेक उपकरण मिले। आरोपी के पास से सोलर-आधारित डिजिटल प्रोजेक्टर, लैपटॉप, टैबलेट, आई-पैड, प्रीमियम मोबाइल फोन, डिजिटल दस्तावेज और वित्तीय अभिलेख बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इन प्रोजेक्टरों का उपयोग विशेष रूप…
POLICE TRANSFER : 4 सब इंस्पेक्टर समेत 76 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
बलौदाबाजार। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर 76 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं। सभी को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखा, पुलिस सहायता केंद्रों एवं रिजर्व केंद्रों में नई तैनाती दी गई है। गौरतलब है कि यह जिले में हाल के दिनों में किया गया दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी थाना प्रभारियों के स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ में शादी का पंजीयन अनिवार्य: फर्जी शादी और बाल विवाह पर रोक, 7 दिन में मैरिज सर्टिफिकेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विवाह का पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। 29 जनवरी 2016 या उसके बाद हुए सभी विवाह अब तय समय-सीमा में पंजीकृत कराना जरूरी होगा। इसका उद्देश्य फर्जी और दिखावटी शादियों, बाल विवाह पर रोक लगाना और महिलाओं के कानूनी अधिकार मजबूत करना है। विवाह पंजीयन नगर निगम, नगर पालिका, जनपद पंचायत या अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल से कराया जा सकता है। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले दंपती को नगर निगम कार्यालय में पंजीयन करना होगा। शादी के एक महीने के भीतर पंजीयन कराने पर शुल्क 20 रुपए है, जबकि एक महीने बाद कराने पर 520 रुपए देना…
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और टंकराम वर्मा के नेतृत्व में हुआ राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव का शंखनाद
रेत कला, शोभायात्रा और लोक-संस्कृति से सजा राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 आरंग। त्याग, बलिदान और धर्मपरायणता के प्रतीक महान राजा मोरध्वज की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का प्रथम दिवस गुरुवार को आस्था, इतिहास और लोक-संस्कृति के अनुपम संगम के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह से देर रात तक चले विविध आयोजनों ने ऐतिहासिक नगरी आरंग को उत्सवमय वातावरण में सराबोर कर दिया। राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव के पहले दिन प्रातः 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर प्रसिद्ध रेत कलाकार हेमचंद साहू द्वारा राजा मोरध्वज की त्याग गाथा को दर्शाती भव्य रेत कलाकृति का निर्माण किया…
Accident : मौत का तांडव; गहरी खाई में गिरते ही आग का गोला बनी ईको कार, दो युवकों की मौत
बिलासपुर : बिलासपुर से तातापानी महोत्सव के लिए निकले दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तोरवा निवासी गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष) और देवरीखुर्द निवासी अरुण सेन (36 वर्ष) मंगलवार रात करीब 11 बजे अपनी ईको वाहन (क्रमांक CG 10 BF 1673) में टेंट का सामान और रूम हीटर लेकर विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव के लिए रवाना हुए थे। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास उनकी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में…
CG : 06 फरवरी को राजिम कुंभ में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लगभग 200 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
गरियाबंद। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत जिले में भव्य आयोजन आगामी 06 फरवरी 2026 को राजिम कुंभ (कल्प) नवीन मेला स्थल, चौबेबांधा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक माता-पिता अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के लिए 31 जनवरी 2026 को सायं 05:30 बजे तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों अथवा परियोजना कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने…
वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
रायपुर: नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाते हुए आज वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने गुरुवार को बस्तर विकासखंड का सघन भ्रमण के दौरान तुरपुरा और कोटगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 3 करोड़ 46 लाख 28 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण जनता और किसानों को मिलेगा। इस दौरे का मुख्य फोकस किसानों के लिए सिंचाई सुविधा का विस्तार रहा। वन मंत्री ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत तुरपुरा जलाशय के व्यापक जीर्णाेद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। लगभग 2 करोड़ 95 लाख 28 हजार…
बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य : ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम’ के अंतर्गत साउथ सब ज़ोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और हथियारों का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विकास की मुख्यधारा को अपनाया है। इन पर कुल ₹1.41 करोड़ का इनाम घोषित था, जिससे यह आत्मसमर्पण अभियान अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक उपलब्धियों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे हिंसा की विचारधारा पर विश्वास की निर्णायक विजय बताया और कहा कि पिछले 48 घंटों में कुल 81 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का स्पष्ट संकेत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
