Author: milanbijapur

धान खरीदी, ई-केवाईसी, प्रशासन गांव की ओर अभियान पर दिए कड़े निर्देश राजिम महोत्सव 2026 एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की तैयारियों पर जोर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रशासन गांव की ओर अभियान, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी, अवैध परिवहन नियंत्रण, ई-केवाईसी, आवास योजनाएं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज…

Read More

बस्तर (गंगा प्रकाश)। विकास खंड बस्तर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया, सभी व्यापारियों ने दिया समर्थन छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज ने प्रदेश बंद बुलाया है, जिसका व्यापक असर बस्तर में भी देखने को मिल रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया है, और सभी व्यापारियों ने इसका समर्थन किया है। बंद के दौरान बाजार, दुकानें, और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर, और आपातकालीन सेवाएं खुले रहेंगे। बंद का मुख्य कारण कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसक घटना है, जहां धार्मिक बदलाव…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला अस्पताल परिसर में CGMSC की देखरेख में 23.75 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक शुरू होने से पहले ही गंभीर सवालों में घिर गया है। जिस अस्पताल में भविष्य में गंभीर मरीजों का इलाज होना है, उसी अस्पताल को बनाने वाले मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चार मंजिला इमारत पर काम करने को मजबूर हैं। निर्माण स्थल पर न हेलमेट, न सेफ्टी शूज और न ही ऊंचाई पर काम के लिए अनिवार्य सेफ्टी नेट मौजूद है। फर्स्ट-एड, फायर सेफ्टी और चेतावनी संकेतक बोर्ड जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी नदारद…

Read More

भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने जताया मंत्री विजय शर्मा का आभार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के गृह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 13 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत सभी सड़कें वर्तमान में कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव की दो टूक चेतावनी— सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अब अनदेखी नहीं चलेगी बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। यादव महासम्मेलन के मंच से झेरिया यादव समाज ने अपने अधिकारों को लेकर ऐसा सामाजिक-राजनीतिक शंखनाद किया, जिसकी गूंज सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक समान रूप से सुनाई दी। सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विपक्ष के विधायक रामकुमार यादव की मौजूदगी में ही समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों को सीधी और स्पष्ट चेतावनी दी। जगनिक यादव ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा…

Read More

स्वास्थ्य के अधिकार का हनन, मानव अधिकार फाउंडेशन ने सीएमएचओ से की सख्त कार्रवाई की मांग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के राजिम विकासखंड में संचालित लक्ष्मी माता हॉस्पिटल का संचालन शासन द्वारा निर्धारित नियमों, छत्तीसगढ़ राज्य उपचरगृह एवं रोगोपचार संबंधी संस्थान (अनुज्ञापन) अधिनियम 2010, नियम 2013 तथा रैम गाइडलाइन के प्रतिकूल पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) गरियाबंद द्वारा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। यह मामला अब केवल प्रशासनिक अनियमितता नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य के मौलिक अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है। सीएमएचओ कार्यालय से जारी नोटिस…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, यहां बेरहमी से एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खुद ही मृतक को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी साहू ने अपने दोस्त दुर्गेश घृतलहरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों कचना डेरी में काम करते थे और बीती रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया…

Read More

रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण के विरोध के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज की ओर से आज 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बंद” का आह्वान किया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भी समर्थन मिला है। बंद का असर राजधानी रायपुर, कांकेर, दुर्ग, गरियाबंद, जगदलपुर, खैरागढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सर्व समाज का आरोप है कि धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों…

Read More

रायगढ़। धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही अब अफसरों पर भारी पड़ने लगी है। रायगढ़ जिले के ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत को धान सत्यापन में गंभीर लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा एसडीएम ने की है। निलंबन के बाद पटवारी को तहसील मुख्यालय लैलूंगा में अटैच किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जा रही है। इस दौरान सभी पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों के धान उत्पादन का भौतिक…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने कैटरिंग कारोबार में हो रही बड़े पैमाने की टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। शादी-ब्याह और बड़े आयोजनों में लाखों-करोड़ों का काम होने के बावजूद रिटर्न में बेहद कम रकम दिखाने की शिकायत पर विभाग ने सोमवार को एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में बड़े कैटरर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान सामने आया कि कई कैटरर्स असल में प्रति प्लेट 1000 से 3000 रुपए तक वसूल रहे थे, लेकिन जीएसटी रिटर्न में सिर्फ 300 से 500 रुपए प्रति प्लेट का ही रिकॉर्ड दिखाया जा रहा था। अफसरों ने ग्राहकों की…

Read More