Author: milanbijapur
प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव की दो टूक चेतावनी— सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अब अनदेखी नहीं चलेगी बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। यादव महासम्मेलन के मंच से झेरिया यादव समाज ने अपने अधिकारों को लेकर ऐसा सामाजिक-राजनीतिक शंखनाद किया, जिसकी गूंज सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक समान रूप से सुनाई दी। सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विपक्ष के विधायक रामकुमार यादव की मौजूदगी में ही समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों को सीधी और स्पष्ट चेतावनी दी। जगनिक यादव ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा…
स्वास्थ्य के अधिकार का हनन, मानव अधिकार फाउंडेशन ने सीएमएचओ से की सख्त कार्रवाई की मांग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के राजिम विकासखंड में संचालित लक्ष्मी माता हॉस्पिटल का संचालन शासन द्वारा निर्धारित नियमों, छत्तीसगढ़ राज्य उपचरगृह एवं रोगोपचार संबंधी संस्थान (अनुज्ञापन) अधिनियम 2010, नियम 2013 तथा रैम गाइडलाइन के प्रतिकूल पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) गरियाबंद द्वारा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। यह मामला अब केवल प्रशासनिक अनियमितता नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य के मौलिक अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है। सीएमएचओ कार्यालय से जारी नोटिस…
रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, यहां बेरहमी से एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खुद ही मृतक को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी साहू ने अपने दोस्त दुर्गेश घृतलहरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों कचना डेरी में काम करते थे और बीती रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया…
धर्मांतरण विरोध हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर-कांकेर-दुर्ग समेत कई जिलों में दिखा असर
रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण के विरोध के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज की ओर से आज 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बंद” का आह्वान किया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भी समर्थन मिला है। बंद का असर राजधानी रायपुर, कांकेर, दुर्ग, गरियाबंद, जगदलपुर, खैरागढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सर्व समाज का आरोप है कि धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों…
रायगढ़। धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही अब अफसरों पर भारी पड़ने लगी है। रायगढ़ जिले के ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत को धान सत्यापन में गंभीर लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा एसडीएम ने की है। निलंबन के बाद पटवारी को तहसील मुख्यालय लैलूंगा में अटैच किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जा रही है। इस दौरान सभी पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों के धान उत्पादन का भौतिक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने कैटरिंग कारोबार में हो रही बड़े पैमाने की टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। शादी-ब्याह और बड़े आयोजनों में लाखों-करोड़ों का काम होने के बावजूद रिटर्न में बेहद कम रकम दिखाने की शिकायत पर विभाग ने सोमवार को एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में बड़े कैटरर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान सामने आया कि कई कैटरर्स असल में प्रति प्लेट 1000 से 3000 रुपए तक वसूल रहे थे, लेकिन जीएसटी रिटर्न में सिर्फ 300 से 500 रुपए प्रति प्लेट का ही रिकॉर्ड दिखाया जा रहा था। अफसरों ने ग्राहकों की…
बिलासपुर। अनुदान प्राप्त स्कूलों के रिटायर्ड शिक्षकों ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की तरह पेंशन की मांग करते हुए अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रिटायर्ड शिक्षकों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, राज्य सरकार याचिकाकर्ताओं के स्कूल को 100 प्रतिशत ग्रांट-इन-एड दे रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि, याचिकाकर्ता पेंशन के हकदार होंगे। कोर्ट ने साफ कहा, यह सहायता स्कूलों के उचित प्रबंधन और सुचारू संचालन के उद्देश्य से दी जाती है। अनुदान…
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां देह व्यापर का भंडाफोड़, दूसरे राज्य से आई दो युवती गिरफ्तार
दुर्ग। जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनवानी स्थित होटल में दबिश दी है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में संचालित इस होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने रेड कर होटल मैनेजर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, स्मृति नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है, जिसमें दूसरे राज्यों से आई महिलाएं शामिल हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम…
निकल पड़ा ISRO का ‘बाहुबली’, LVM3 से दुनिया का सबसे भारी कमर्शियल सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक लॉन्च
श्रीहरिकोटा। LVM3:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का परचम लहराते हुए अपने शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल के दुनिया के सबसे भारी कमर्शियल संचार सैटेलाइट ब्लूबर्ड को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च कर दिया। LVM3-M6 मिशन के तहत किया गया यह लॉन्च इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान है और अब तक का सबसे भारी पेलोड माना जा रहा है, जिसने ISRO की हेवी-लिफ्ट क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूती से साबित किया है। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और AST स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत इस मिशन…
छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने मलखंब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि सहित की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026 के शुभंकर ‘मोर वीर’, थीम सॉन्ग और खेलो इंडिया टॉर्च का अनावरण राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आज बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए खेलो इंडिया…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
