Author: milanbijapur
कान्हा क्लब ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन 5 सेट के फाइनल में SAI रायपुर को 3–2 से हराया, हजारों दर्शक बने गवाह गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कान्हा क्लब गरियाबंद द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। ठंडी रात के बावजूद खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से मैदान पूरी तरह गरमाया रहा। फाइनल मुकाबले में डिस्टिक रायपुर ने शानदार वापसी करते हुए SAI रायपुर को 3–2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में SAI रायपुर ने शुरुआती दो सेट जीतकर बढ़त बना…
छत्तीसगढ़ में कटे इतने लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, इस तारीख तक किया जा सकेगा दावा आपत्ति……
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है। इस सूची में 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए है। चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 लाख 42 हजार 234 मतदाता की मृत्यु हो गई है। 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता के नाम 2 जगहों पर थे। जारी के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा हुआ है। अब 22 जनवरी यानि एक महीने तक दावा…
दूध की जंग! कंपनी के पंपलेट से भड़के गौपालक हम गंदा दूध नहीं, पीढ़ियों की रोज़ी बेचते हैं
छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में आज भी गौपालन एक बड़ा लघु उद्योग है। घर–घर दूध पहुंचाने वाले परंपरागत पशुपालक और छोटी डेयरियां खासकर ग्रामीण व शहरी इलाकों में दुग्ध आपूर्ति की रीढ़ मानी जाती हैं। लेकिन हाल के दिनों में दूध उत्पाद से जुड़ी एक बड़ी कंपनी द्वारा जारी प्रचार पत्रक (पंपलेट) ने पूरे प्रदेश में विवाद खड़ा कर दिया है। इसे लेकर परंपरागत दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों में गहरी नाराजगी और पीड़ा देखने को मिल रही है। *वचन कंपनी का पंपलेट बना विवाद की जड़* गौपालकों के अनुसार, वचन कंपनी दूध डेयरी द्वारा रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों में…
गरियाबंद को मिला नया पुलिस कप्तान आईपीएस वेदव्रत सिरमौर ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में पुलिस प्रशासन को नई कमान मिल गई है। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के अधिकारी वेदव्रत सिरमौर ने 23 दिसंबर 2025 को गरियाबंद जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री सिरमौर ने जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से परिचय बैठक की और उनके वर्तमान कार्यों, क्षेत्रीय चुनौतियों व प्राथमिकताओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक के दौरान श्री सिरमौर ने सभी शाखा…
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विधायक रोहित साहू, राजिम माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ राजिम माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिंगेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की। विधायक श्री साहू ने प्रसूति वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई, पेयजल एवं बिजली व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में हाल ही में जन्मे चार स्वस्थ नवजात शिशुओं का हाल-चाल जाना तथा उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पाई…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, फिंगेश्वर में रावे के छात्रों का संस्थान संलग्नीकरण किया गया। इस क्रम में रावे के छात्र आगामी 14 दिनों की अवधि के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद में संलग्न हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केवीके प्रमुख, डॉ. आर. एल. शर्मा द्वारा किया गया। इस संस्थान संलग्नीकरण के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ. कुणाल चंद्राकार के सनिध्य मे छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र की कार्यप्रणाली, विभिन्न विस्तार गतिविधियों, किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रदर्शन इकाइयों, ऑन-फार्म ट्रायल्स तथा अनुसंधान एवं…
रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम….
रायपुर: कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में रायगढ़ जिला भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के अनुरूप योजनाबद्ध एवं सतत विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। रायगढ़ अपनी समृद्ध कला-संस्कृति और कत्थक घराने के लिए राष्ट्रीय पहचान रखता है। रायगढ़ महानगर के स्वरूप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा वित्त मंत्री…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।मनरेगा का नाम बदलने के नाम पर कांग्रेस दिखावे का प्रपोगंडा कर ओझी राजनीति कर रही है। इसमें न मजदूरों, ग्रामीणों को काम मिलने मंे कटौती अथवा परेशानी होगी और न मजदूरी के दिनों में कमी आएगी। इस नए रूप में तो ग्रामीण मजदूरों और रोजगार के अवसर बढ़ेगे। राजिम विधायक रोहित साहू ने वीबी जी राम जी विधेयक विकसित भारत और रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक बताया है। उन्होंने कहा कि पारित विधेयक ग्रामीण विकास मंे मिल का पत्थर साबित होगा महात्मा गांधी का सपना गांव के विकास से देश का विकास संभव है। भारत की आत्मा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। किसानों की सुविधा बढ़ाने एवं कृषि कार्यो को सहज बनाने लगातार कृषि वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक सरल ऐप बनाया है। जिसे मोबाईल में देखकर खेती करना और आसान हो जावेगा। किसानों के लिए एक नई उम्मीद की किरण सामने आई है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने एक ऐसा ऐप विकसित किया है, जो बोआई से लेकर कटाई तक फसल से संबंधित हर तरह की जानकारी मोबाईल पर उपलब्ध कराएगा। यह ऐप स्थान, भौगोलिक परिस्थिति और मौसम की जानकारी के आधार पर कार्य करेगा। विज्ञानियों की टीम ने आर्टिफिशियल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के जामगांव की श्री बीरेन्द्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय में आइक्यूएसी सेल के तत्वाधान में गुरू घासीदास जयंती व पंडित सुंदर लाल शर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीएड, पीजीडीसीए, बीए के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित भाषम में प्रथम हर्षिता सिन्हा, द्वितीय टेमेश्वरी, पंथी नृत्य में प्रथम गीतिका ग्रुप, द्वितीय तीजन ग्रुप रहे। श्रीमती उषा शर्मा संचालिका महाविद्यालय एवं प्राचार्य डा. लखन बोहने ने अपने उदबोधन में सबको गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलने तथा मनखे मनखे एक समान तथा संुदरलाल शर्मा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
