Author: प्रकाश कुमार यादव
शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयन – प्रभारी सचिव श्री गुप्ता गर्मी के मौसम के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति रहे सुचारू प्रगतिरत कार्यो में तेजी लाते हुए करें पूर्ण प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ…
प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना व्यापक अभियान के तहत सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लिए जा रहे आवेदन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर से सुशासन तिहार 2025 के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्टर दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में प्रचार रथ को रवाना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के दौरान यह जागरूकता रथ जिले के गांवों एवं नगरीय निकायों में जाकर लोगों को सुशासन तिहार के तहत अपनी मांग एवं…
जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता विभिन्न कार्यों के निरीक्षण में श्यामनगर, पाण्डुका एवं पोंड पहुंचे प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने कहा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार हितग्राहियों को किया जायेगा लाभान्वित श्री गुप्ता ने ग्रामीणों से चर्चा कर मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में डालने की अपील की गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आगाज 8 अप्रैल से किया जा रहा है। जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी…
आंगनबाड़ी केंद्र डीही पारा नगरी में मनाया गया पोषण पखवाड़ा 2025, सुपोषण चौपाल का आयोजन कृष्णा दीवान धमतरी/नगरी (गंगा प्रकाश)। आंगनबाड़ी केंद्र डीही पारा नगरी में पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विशेष सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न हुई, जिसमें उन्हें प्रथम 1000 दिवस (गर्भधारण से लेकर शिशु के दो वर्ष तक) की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही पोषण सुधार हेतु पोषण के पाँच सूत्र – सही खानपान, एनीमिया…
धमतरी जिले में तीन आदतन अपराधी जिला बदर, कुल 18 बदमाशों पर अब तक हो चुकी कार्रवाई कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार सख्त रवैया अपना रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अविनाश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला बदर किए गए अपराधियों में शामिल हैं: भावेश मंडावी पिता विष्णु मंडावी (उम्र 27 वर्ष), निवासी बनियापारा वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, धमतरी।हिमांचल गौतम उर्फ चिंटू पिता फनेन्द्र गौतम (उम्र 19…
नगरी में श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन, कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित कृष्णा दीवान धमतरी/नगरी (गंगा प्रकाश)। नगरी मे स्थानीय पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन किया गया। यह गठन जिला प्रभारी ललित साहू एवं गोपी कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष: धर्मेंद्र यादव महासचिव: राजू पटेल सचिव: कृष्णा दीवान कोषाध्यक उत्तम साहू उपाध्यक्ष: अंगेश हिरवानी, उपाध्यक्ष रिजवान मेमन मीडिया प्रभारी:कुलदीप साहू सोशल मीडिया प्रभारी:नारद…
“कब्जा, जातिगत गाली-गलौच और मठ का विध्वंस ; छुरा की घटना ने हिला दिया न्याय का विश्वास”… गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले के ग्राम छुरा में एक अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील घटना सामने आई है, जहाँ एक 70 वर्षीय दलित महिला की पुश्तैनी भूमि पर बलपूर्वक कब्जा करते हुए उनके धार्मिक मठ को ध्वस्त कर दिया गया। इस कृत्य में न केवल कानून की अवहेलना हुई, बल्कि धार्मिक भावनाओं, सामाजिक मर्यादा और महिला सम्मान को भी गहरी ठेस पहुँची है। पीड़िता ओमबाई बघेल, पत्नी स्व. श्री सुंदर सिंह बघेल, निवासी ग्राम छुरा, तहसील छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.) ने बताया कि 7…
पीएम मोदी ने विश्व शांति के लिए किया महामंत्र पाठ, गरियाबंद जैन श्री संघ के सदस्यों ने ऑनलाइन लिया हिस्सा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 9 अप्रैल 2025 को सुबह 8 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विश्व शांति महामंत्र का पाठ किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जैन श्री संघ के सदस्यों ने भी ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया, जिसने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। यह आयोजन नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया गया, जिसका उद्देश्य विश्व शांति, एकता और सौहार्द…
धनवादा पॉवर प्लांट बना ग्रामीणों का सिरदर्द ! प्रशासन और कंपनी की मिलीभगत? 12 अप्रैल को फूटेगा जनआक्रोश!… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिला अंतर्गत धरमजयगढ़ के भालूपखना गांव में स्थित धनवादा पॉवर प्लांट अब विकास का नहीं, विनाश का प्रतीक बनता जा रहा है। प्रशासन दावा कर रहा है कि विवाद सुलझ गया, लेकिन हकीकत यह है कि गांव की सड़कों पर गुस्से की चिंगारी सुलग रही है, जो अब ज्वालामुखी बनकर फटने को तैयार है। “SDM के सामने नाटक, पीछे धोखा!” – ग्रामीणों का खुला आरोप : ग्रामीणों ने हमारी टीम से साफ शब्दों में कहा – “हमने SDM…
छत्तीसगढ़ में सुशासन की सुनामी – अब सिस्टम नहीं, समाधान बोलेगा!… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार ने चला दिया सुशासन का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक — “सुशासन तिहार 2025”। गांव हो या शहर, हर चौपाल से लेकर हर गली तक – अब आपकी समस्या की सीधे होगी सुनवाई… और मई में मिलेगा ठोस समाधान! 8 से 11 अप्रैल तक अपनी समस्या करें दर्ज जनता बोलेगी, सरकार सीधे सुनेगी। चौंकिए मत – ये सिर्फ अभियान नहीं, ये जनक्रांति है! सरकार खुद आपके दरवाज़े तक पहुंचेगी – ले कर समाधान की पूरी तैयारी।अब नहीं चलेगा टालमटोल, नहीं बचेगा कोई भी बहाना। ऑनलाइन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
