Author: प्रकाश कुमार यादव

धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को साइबर टीम ने किया गिरफ्तार कृष्णा दीवान धमतरी(गंगा प्रकाश)। पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नगरी क्षेत्र के एक्सीडेंट मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस की साइबर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नगरी के प्रकरण क्रमांक 472/21…

Read More

बच्चों के बीच विभिन्न नवाचार के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए शासकीय प्राथमिक शाला डोमपदर संकुल बेलरगांव के शिक्षक रोहित देवांगन कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। राज्य स्तरीय शिक्षक कला और साहित्य अकादमी रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने अभिनव नवाचार और शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक रोहित देवांगन प्रधानाध्यापक शास प्राथमिक शाला डोमपदर संकुल बेलरगांव को “शिक्षा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मिनल चौबे महापौर नगरपालिक निगम रायपुर व अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर खंडेलवाल जी ने अपने…

Read More

विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली धरती पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मीय स्वागत राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू ने रायपुर विमानतल पर स्नेहपूर्वक भेट कर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। यह ऐतिहासिक क्षण छत्तीसगढ़ एवं राजिम विधानसभा के विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रेरणा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत प्रगति के नए आयाम गढ़ रहा है, और छत्तीसगढ़ भी इस विकास यात्रा में अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है।

Read More

नगर विकास एवं संघर्ष समिति द्वारा किया गया नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 30 मार्च रविवार नवरात्र हिंदू नव वर्ष संवत 2082 प्रथम दिन से श्री राम मानस भवन फिंगेश्वर में प्रातः 8बजे कलश स्थापना के साथ श्री रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ एवं अपराह्न 3बजे से पंडित महेश्वर प्रसाद तिवारी द्वारा प्रतिदिन श्री राम कथा का वाचन किया जायेगा। प्रथम दिन श्री राम मानस भवन में शाम 6बजे से नगर पंचायत फिंगेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान नगर विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष भागवत हरित के मुख्य…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर चंदूलाल साहू ने किया स्वागत गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित विकास परियोजनों के शुभारंभ के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां रायपुर एयरपोर्ट पर महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं छत्तीसगढ़ को करोड़ो की सौगात देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया बोरसी में हिंदू नववर्ष गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में ग्राम बोरसी में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त आयोजन में अलग अलग संगठन से आए हुए वक्ताओं ने हिन्दू नव वर्ष के बारे में अपने अपने विचार रखे तथा मातृभूमि सेवा संगठन द्वारा सामाजिक,धार्मिक, संगीत कला के क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामायण मंडली के भजनों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए टोकेश साहू अध्यक्ष मातृभूमि सेवा संगठन ने अपने उद्बोधन में कहा…

Read More

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा : फर्जी कॉल से सावधान ! शिक्षा मंडल ने जारी की चेतावनी… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के दौरान छात्रों और अभिभावकों को एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। मंडल ने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में कुछ शरारती तत्वों ने फर्जी कॉल कर छात्रों को परीक्षा परिणाम सुधारने के नाम पर धोखा देने की कोशिश की थी। बोर्ड ने किया अलर्ट : शिक्षा मण्डल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की किसी भी कॉल का बोर्ड से कोई संबंध नहीं है। यदि किसी छात्र या…

Read More

दिल दहला देने वाला हत्या कांड सुलझा : पत्नी ही निकली अपने पति की हत्यारिन… जशपुर (गंगा प्रकाश)। एक भयावह हत्या का रहस्य आखिरकार उजागर हो गया। कई दिनों से उलझे इस मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है, मृतक की पत्नी ही उसकी कातिल निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने अपने शराबी पति को मौत के घाट उतार दिया था। पूरा मामला – खून से सनी एक रात : 16 मार्च 2025 की रात जशपुर जिले के बड़ा कोरंजा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। मृतक बीरबल मिंज (52 वर्ष) का…

Read More

रायगढ़ में पर्यावरण की हत्या ! पंचायती धर्मशाला में महाजुटान-जनता ने भरी हुंकार, अब होगा आर-पार का आंदोलन… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले में पर्यावरण की बर्बादी, जंगलों की लूट और किसानों की दुर्दशा पर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। पंचायती धर्मशाला में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन को सीधी चेतावनी दे दी है— या तो जनहित में ठोस कदम उठाए जाएं, या फिर रायगढ़ में ऐतिहासिक जनआंदोलन खड़ा होगा, जिसे कोई ताकत नहीं रोक पाएगी! रायगढ़ का दम घोंट रहा जहरीला धुआं, जंगलों को लूटा जा रहा, किसान बर्बाद -…

Read More

रमजान के पाक महीने के बाद अमन और मोहब्बत का जश्न, नमाज अदा कर मांगी गई खुशहाली की दुआ,गरियाबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फीतर गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। रमजान के पाक महीने के बाद चांद के दीदार के साथ ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। गरियाबंद में भी आज यानी 31 मार्च को ईद-उल-फितर की खुशियां देखी गईं। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर रवाना हुए। डाक बंगला स्थित ईदगाह में मौलाना रज्जब अली साहब ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस मौके पर बच्चे, जवान और बुजुर्ग…

Read More