Author: प्रकाश कुमार यादव

Cgnews: गमेकेला में मौत का तांडव: हाथी ने दो महिलाओं को कुचला, एक पुरुष गंभीर, आदिवासी गांव में मातम और आक्रोश रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा रेंज अंतर्गत गमेकेला गांव में बीती रात जो कुछ हुआ, उसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। यह कोई सामान्य जंगली घटना नहीं थी, बल्कि एक “पूर्वचेतावनी के बावजूद घटित मानवीय त्रासदी” थी — जो बताती है कि आदिवासी जीवन आज भी प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। रात के सन्नाटे में जब गांव सो रहा था, एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और महज कुछ ही घंटों में दो महिलाओं की…

Read More

Cgnews:झाड़ू हाथ में, कंधों पर ज़िम्मेदारी: हर रविवार गरियाबंद की गलियों में दिखती है एक नई मिसाल! नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव की अगुवाई में चल रहा स्वच्छता अभियान बना जनआंदोलन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।आज जब देशभर में स्वच्छता केवल नारों और विज्ञापनों तक सिमटती जा रही है, गरियाबंद नगर पालिका ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो सिर्फ देखी नहीं, महसूस की जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव की अगुवाई में हर रविवार सुबह जब आम लोग छुट्टी की नींद में होते हैं, तब नगर के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर हाथों में झाड़ू, कंधों पर फावड़ा…

Read More

Cgnews: “मां की ममता से जन्मी नेकी की दीवार” — मैनपुर पुलिस की मातृत्व दिवस पर अनोखी सौगात, स्वच्छता और सेवा का बना प्रेरणास्रोत मैनपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जहाँ एक ओर मातृत्व दिवस पर देश भर में मां को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, वहीं गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना परिसर में एक ऐतिहासिक और मानवीय पहल ने लोगों के दिलों को छू लिया। पुलिस का सख्त चेहरा छोड़, आज पुलिस कर्मियों ने झाड़ू उठाई, नालियां साफ कीं, और “नेकी की दीवार” बनाकर समाज में ममता और मानवता की मिसाल पेश की। स्वच्छता की अलख, सबने मिलाया हाथ…

Read More

Brekings news:गरियाबंद में पुलिस का बड़ा धमाका: पिता-पुत्र गिरफ्तार, 21 लीटर ‘डबल लाल घोड़ा छाप’ अवैध महुआ शराब बरामद! गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर गरजा ‘नया सवेरा अभियान’ का डंडा! देवभोग थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में उड़ीसा प्रांत से लाई गई अवैध कच्ची महुआ शराब के जखीरे के साथ पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। शराब की मात्रा कोई मामूली नहीं, पूरे 21 बल्क लीटर और वो भी डबल लाल घोड़ा छाप—एक ब्रांड जो सीमावर्ती क्षेत्रों में जहरीली कच्ची शराब के रूप में बदनाम…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़: शादी की शहनाइयाँ थमीं, बहाव में बह गई ज़िंदगी! एनीकेट में डूबे युवक की SDRF ने 18 घंटे बाद लाश निकाली! रिपोर्टिंग: धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। जश्न से मातम तक… कुछ ही पलों में बदल गया खुर्सीटीकुल गांव का माहौल, जब शादी में आए एक युवक की नहाते वक्त एनीकेट में डूबकर मौत हो गई। बहाव इतना तेज था कि युवक पलक झपकते ही गायब हो गया। 18 घंटे बाद SDRF की टीम ने शव बरामद किया — तब जाकर थमी परिजनों की चीख-पुकार। शादी में आया मेहमान लाश बनकर लौटा! 25 वर्षीय देव कुमार चोरिया, जो…

Read More

Cgnews:गरियाबंद में विकास की सुनामी! बनेगा नालंदा परिसर, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पुल और नए कॉम्प्लेक्स — विधायक रोहित साहू ने किया ऐलान, कहा- विकास थमेगा नहीं! गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद अब सिर्फ एक सामान्य शहर नहीं रहेगा, बल्कि स्मार्ट और सुव्यवस्थित नगर के रूप में उभरेगा। इसका बिगुल बज चुका है! हाल ही में नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए हैं, वे यह साफ संकेत देते हैं कि आने वाला वक्त गरियाबंद के लिए बदलावों की नई इबारत लिखने जा रहा है। विधायक रोहित साहू ने खुद मोर्चा संभालते हुए एलान किया: “गरियाबंद अब…

Read More

Cgnews: ऑपरेशन मुस्कान की गूंज: जशपुर पुलिस ने एक हफ्ते में 5 गुमशुदा बच्चियों को ढूंढ निकाला, परिजनों की आंखों में आंसू, चेहरों पर मुस्कान जशपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ का शांत और आदिवासी बहुल जिला जशपुर इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह है — उम्मीद, राहत और हौसले की जीत। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जशपुर पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर 5 गुमशुदा बच्चियों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। यह कारनामा सिर्फ कानून व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण नहीं, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल…

Read More

Cgnews:”सुरभि का सूरज चढ़ा, शिशु मंदिर की बुलंदियों का नया सवेरा!” सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक, टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा घरघोड़ा/रायगढ़(गंगा प्रकाश)। जब मेहनत रंग लाती है तो केवल अंक नहीं, बल्कि इतिहास रचता है! यही कर दिखाया है सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा के उन होनहार विद्यार्थियों ने, जिन्होंने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे जिले में शौर्य और समर्पण की नई मिसाल पेश की है। 29 भैया-बहनों की इस ज्ञानयात्रा ने जब मंज़िल की ओर कदम बढ़ाया, तो परीक्षा परिणाम के रूप में वो लौटी — गर्व, गौरव और गूंज लेकर। सुरभि सिंह…

Read More

Cgnews: विशेष न्यायालय का कड़ा प्रहार — मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले को 10 साल की सश्रम कैद! रायगढ (गंगा प्रकाश)। ‘न्याय देर से सही, पर मिला जरूर!’—ऐसा ही उदाहरण पेश किया है रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित विशेष न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट ने। न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दोषी पाए गए शिव शंकर उर्फ बेड़ा को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाकर समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया कि “बचपन से खेलने वालों की हिफाजत अब अदालतें बखूबी करना जानती हैं।” क्या है…

Read More

Cgnews: कोंडागांव में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न — संगठन विस्तार और सामाजिक विषयों पर बनी ठोस रणनीति कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज, कोंडागांव जिला इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैठक आज फरसगांव स्थित विश्रामगृह में सम्पन्न हुई। यह बैठक समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने एवं आगामी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रितेश पटेल ने की। उन्होंने अपने उद्घाटन वक्तव्य में समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी, सरकारी स्तर पर संवाद और सामाजिक…

Read More