Author: प्रकाश कुमार यादव

Cgnews:छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल! सरिया की साक्षी चौहान ने 12वीं में झटके 86% अंक, बिना ट्यूशन लहराया परचम! सरिया/सारंगढ़-बिलाईगढ़(गंगा प्रकाश)। सरिया अंचल से एक और चमकता सितारा निकला है! ग्राम बोंदा की होनहार छात्रा साक्षी चौहान ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह कि साक्षी ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह कमाल कर दिखाया है! सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर की छात्रा रही साक्षी ने पूरी तैयारी घर में रहकर की और दिखा दिया कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो सफलता किसी को नहीं रोक सकती।…

Read More

छुरा ब्लॉक में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: पीएम आवास योजना में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 22 अफसरों को नोटिस, सिस्टम में हड़कंप! गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी रफ्तार और कामों में लापरवाही अब अधिकारियों-कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को कलेक्टर बी.एस. उइके ने छुरा पहुंचकर आवास योजना की विस्तृत समीक्षा की और लापरवाही बरतने वाले 22 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दे डाला। इस कड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। बैठक में योजनाओं की स्थिति सामने आते ही कलेक्टर ने…

Read More

Cgnews:रेत माफियाओं का खूनी तांडव: बलरामपुर में पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या, शासन-प्रशासन पर उठे सवाल बलरामपुर/छत्तीसगढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर अपराधियों के खूनी खेल से थर्रा उठी है। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड सीमा से लगे लिब्रा गांव में सोमवार देर रात रेत माफियाओं ने कानून के रक्षक पर ही हमला बोल दिया। पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस दल पर हुए हमले में एक बहादुर आरक्षक की मौके पर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अवैध खनन…

Read More

Cgnews:शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी! जीआरपी ने किया हाई-प्रोफाइल वारदात का पर्दाफाश, हीरे के हार समेत खरीददार गिरफ्तार रायपुर (गंगा प्रकाश)। रेल में सफर अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं, खासकर जब निशाना हो हाई प्रोफाइल यात्री और शातिर चोरों का पूरा गिरोह ट्रेन में सक्रिय हो! ऐसा ही एक मामला सामने आया जब शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री से 65 लाख रुपये की बेशकीमती हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई। लेकिन जीआरपी की तेज़ तर्रार टीम ने इस सनसनीखेज मामले को सुलझाते हुए न सिर्फ चोर को दबोचा, बल्कि चोरी का पूरा…

Read More

Cgnews:”फर्जी जियो टैगिंग, लाखों की हेराफेरी: आवास योजना में बड़ा खेल!” कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में वर्षों से पदस्थ रोजगार सहायकों द्वारा मनरेगा और अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं को अवैध कमाई का जरिया बना लिया गया है। हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलेआम वसूली की जा रही है, जिसकी शिकायतें अब उजागर होने लगी हैं। ऐतमानगर में 10 हजार तक की वसूली, जांच में दोषी पाया गया सहायक ग्राम पंचायत ऐतमानगर के रोजगार सहायक चंद्र कुमार चुटैल के विरुद्ध लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। हितग्राहियों ने आरोप…

Read More

Cgnews: छुरा के जंगल में दो तेंदुओं की रहस्यमयी मौत! खाल-नाखून गायब, शिकार या साजिश? या व्यवस्था की हत्या? “दुर्गंध से कांप उठा जंगल, वीडियो वायरल होने के बाद जागा विभाग — गरियाबंद में वन्यजीवों की हो रही रहस्यमयी मौतें क्या बड़े रैकेट का हिस्सा हैं?” छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा वनपरिक्षेत्र का घना जंगल इन दिनों दहशत में है। भरुवामुड़ा-पंडरीपानी के बीहड़ और वीरान जंगल से दो तेंदुओं के सड़े-गले शव मिलने के बाद न सिर्फ इलाके में सनसनी फैल गई, बल्कि वन विभाग की नींद भी टूट गई है। इन दोनों तेंदुओं…

Read More

Cgnews: राजनांदगांव की चमकती सितारा बनी बोदेला की भाव्या साहू, दसवीं बोर्ड में लहराया परचम : विधायक और समाज ने किया भव्य सम्मान रिपोटर: धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। कभी छोटे से गांव की गलियों में साइकिल चलाकर स्कूल जाने वाली बिटिया ने आज पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बोदेला की निवासी भाव्या साहू, सुपुत्री श्री चतुर साहू, ने 97.17% अंक प्राप्त कर राजनांदगांव जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जैसे ही यह खबर आई, गांव में जश्न का माहौल छा गया। भाव्या की इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाइयों का तांता लग…

Read More

Cgnews:रेत माफिया का काला कारोबार: प्रशासन और नेताओं पर गंभीर आरोप, शिवसेना ने की बड़ी घोषणा! दुर्गकोदल/कांकेर(गंगा प्रकाश)। कांकेर जिले में रेत माफिया का अवैध कारोबार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, और इसे लेकर शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने प्रशासन और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चारामा, दुर्गकोदल, परतापुर, पखांजूर और कांकेर क्षेत्रों की नदियों में रेत माफिया द्वारा चेन माउंटेन मशीन और हाईवा के माध्यम से खुलेआम रेत की खुदाई की जा रही है। इस अवैध उत्खनन का न केवल पर्यावरण पर बुरा असर हो रहा है, बल्कि इसके चलते क्षेत्र के…

Read More

Cgnews: तुमगांव बना खेल प्रतिभाओं की नई धरती: राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा नाम, मैदान में चल रही मेहनत अब दिखा रही रंग महासमुंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का छोटा सा गांव तुमगांव, अब सिर्फ एक गांव नहीं रहा — यह खेलों की प्रयोगशाला बन चुका है, जहां से नित नए खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। मैदान में पसीना बहा रहे युवा अब सिर्फ भविष्य नहीं, वर्तमान की पहचान बन चुके हैं। यह बदलाव कोई चमत्कार नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, मार्गदर्शन और जज्बे की जीत है। खेलों का अखाड़ा…

Read More

CGNEWS:धर्म के नाम पर सौदा! स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षिका से कराया जबरन ‘बेप्टिस्मा’, पति को भी धर्म बदलने के लिए दिया 50 हजार और नौकरी का ऑफर! बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के शांत समझे जाने वाले बिलासपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। एक इंजीनियर पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी के जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज खुलासा किया, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक स्कूल की प्रिंसिपल के शामिल होने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने शिक्षिका को नौकरी बचाने के लिए धर्म बदलने…

Read More