Author: प्रकाश कुमार यादव

“एनटीपीसी लारा में फर्जी अफसर का खेल ! नकली सहायक श्रम आयुक्त बनकर ठेके की साजिश, CISF ने रंगे हाथों दबोचा”… रायपुर/रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। एनटीपीसी लारा में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। ऋत्विक कुमार षडंगी नामक व्यक्ति ने खुद को सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बिलासपुर बताकर बीएचईएल के अधिकारियों पर दबाव डालते हुए गिट्टी और रेत का ठेका दिलाने का प्रयास किया। लेकिन CISF की सतर्कता के चलते यह षड्यंत्र नाकाम हो गया, और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कैसे खुला फर्जीवाड़ा? : गुरुवार दोपहर करीब 1:20 बजे, एनटीपीसी प्रबंधन के…

Read More

“RTI में हेराफेरी पड़ेगी महंगी ! जानकारी छिपाने वाले अफसरों पर सीधे FIR, BNS की धाराओं में होगी सख्त कार्रवाई, जेल तय!”… नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। नई भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के लागू होने के बाद अब सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act, 2005) के तहत मांगी गई जानकारी को छिपाने, गलत जानकारी देने या दस्तावेज नष्ट करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई संभव हो गई है। अब तक RTI के उल्लंघन पर सिर्फ सूचना आयोग (CIC/SIC) के माध्यम से जुर्माना या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन BNS की नई धाराओं के तहत…

Read More

आईपीएल में सट्टे का ‘सुपर ओवर’, पुलिस-एसीसीयू ‘फिक्स’? ; शहर में करोड़ों का सट्टा, लेकिन कानून ‘नॉटआउट’!… बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। आईपीएल का रोमांच चरम पर है, लेकिन इसके साथ ही शहर में सट्टेबाजी का ‘खेल’ भी अपने चरम पर पहुंच चुका है। हर गली-मोहल्ले में सटोरियों के गुर्गे खुलेआम घूम रहे हैं, मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों के दांव लगाए जा रहे हैं, मगर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) ‘साइलेंट मोड’ पर हैं। सवाल उठ रहे हैं—क्या पुलिस और सटोरियों के बीच ‘सेटिंग’ हो चुकी है? क्या सट्टे का पूरा खेल पुलिस की ‘मौन स्वीकृति’…

Read More

युवती ने किया आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। 27 मार्च को घरघोड़ा थाना के बरघाट मुड़ाडीपा में युवती ने फाँसी लगाकर कि आत्महत्या कर ली है । प्राप्त जानकारी अनुसार युवती ने घर के म्यांर में चुन्नी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कारण अज्ञात है। पुलिस जाँच में जुट गई है। जानकारी अनुसार मृतक आरती सिदार उम्र लगभग 20 वर्ष पिता उजल सिदार निवासी बड़े गुमड़ा जो बरघाट मुड़ाडीपा निवासी धनेश्वर यादव जो ड्राइवरी का काम करता है के घर में विगत 3 महीने से लड़के के घर में रहती थी आज सुबह घर…

Read More

शिवमहापुराण कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल, पांच की हालत गंभीर… जशपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमें से 24 घायल हो गए, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोरिया और पकरीकछार के श्रद्धालु पं. प्रदीप मिश्रा महाराज की शिवमहापुराण कथा सुनने मयाली जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम…

Read More

छत्तीसगढ़ में वर्दी का काला सच ! DSP विनोद मिंज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी का सनसनीखेज आरोप… दुर्ग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 21 वर्षीय पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को बीएनएस की धारा 115(2), 296,…

Read More

कोपरा में बिक रहे जगह-जगह अवैध शराब,नगरवासियों ने की दुकान खोलने की मांग नगर के बाद जिला मुख्यालय पहुंचा मामला। गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगर में जगह-जगह बिक रही अवैध शराब का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए व्यापारी संगठन, नगरवासी और कृषि विकास समिति के सदस्य आगे आ गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ को शराब दुकान खोलने के लिए आवेदन देने के बाद नगरवासी अब जिला प्रशासन की शरण में हैं। कोपरा वासियों ने शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। नगरवासियों ने की शासकीय…

Read More

ग्राम सरकडा कुं संध्या साहु नवोदय विद्यालय प्राप्त कर गांव की नाम रोशन किया, सरपंच और ग्राम वासी ने दी आर्शीवाद छुरा (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला सरकडा से नवोदय विद्यालय में प्रवेश पात्रता परीक्षा में कुं संध्या साहु ने पास कर गांव व स्कूल का नाम रोशन करने पर ग्राम पंचायत सरकडा के सरपंच श्रीमति कीर्तिलता दीवान ने सम्मान कर उन्हें बधाई दी। उनके पिता लेखराम साहू एवम माता श्रीमति जानकी साहू को भी बच्चो के प्रति सजग रहकर तैयारी कराई इस लिए उन्हे भी शुभकामनाएं दी। स्कूल में सम्मान समारोह में स्कूल के प्रधान पाठक श्री भुनेश्वर साहू…

Read More

नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी निकाय और जनपद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित जनपद और जिला पंचायत के सदस्य तथा वॉर्ड पार्षदो को शाल श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र के विकास के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक…

Read More

गौरव गरियाबंद अभियान से मिली बड़ी सफलता, 6 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बच्चों का मँुह मीठा कर दी बधाई गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।जिले में शिक्षा गुणवत्ता को लगातार सुधारने एवं बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में गौरव गरियाबंद अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विशेष कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के बच्चों को बड़ी सफलता मिली है। नवोदय विद्यालय हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए गरियाबंद विकासखंड में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 6 विद्यार्थियों का चयन नवोदय…

Read More