Author: प्रकाश कुमार यादव

बच्चा-बच्चा जानता है पीएम और सीएम का नाम गरियाबंद के मड़ेली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आंगनबाड़ी पर औचक निरीक्षण, बच्चों के संग बिताया मधुर पल गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के मड़ेली ग्राम में आयोजित समाधान शिविर के दौरान शुक्रवार को एक हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिविर के बीच में अचानक आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 का निरीक्षण करने का निर्णय लिया और वहाँ मौजूद छोटे-छोटे बच्चों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने जब बच्चों से पूछा कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं, तो बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया— “नरेंद्र मोदी।”…

Read More

45 साल बाद टूटी उम्मीदों की चुप्पी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को हरी झंडी, मड़ेली में गूंजा ‘जिंदाबाद’ गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। “अब हमारे खेत भी हरियाली से मुस्कराएंगे!” — ये शब्द थे मड़ेली की धरती पर एक बुज़ुर्ग किसान के, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि 45 साल से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को अब पूरा किया जाएगा। यह घोषणा केवल एक विकास योजना नहीं, बल्कि दशकों से सूखती उम्मीदों, अधूरी फसलों और सरकारी उपेक्षा की पीड़ा को समाप्त करने की घोषणा थी। मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित सुशासन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मड़ेली में समाधान शिविर के दौरान पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद जिले की ग्राम पंचायत मड़ेली में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की घोषणाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने जवाबदेही के साथ रिपोर्ट कार्ड रख सकती है।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को…

Read More

बकरियों की लालच में ग्रामीण की निर्मम हत्या, चार बकरियां चोरी कर फरार हुए हत्यारे… सरगुजा (गंगा प्रकाश)। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सरगा टोंगरीपारा में बकरी चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय ग्रामीण रैदु नागवंशी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी चार बकरियां चुराकर मौके से फरार हो गए। ग्राम गेरसा निवासी रैदु नागवंशी अपने घर में 45 से अधिक बकरा-बकरियां पालता था। बीती रात कुछ अज्ञात लोग चोरी के इरादे से उसके घर में दाखिल…

Read More

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने एक साथ दो जिलों की इकाइयों को किया भंग, अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत में आज बड़ा कदम उठाते हुए, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने नारायणपुर और महासमुंद जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय दोनों जिलों की इकाइयों की लंबी अवधि से चलते आ रहे संगठनात्मक शिथिलता एवं अनुशासनहीनता को देखते हुए लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव द्वारा जारी आदेश क्रमांक 11/2025 (नारायणपुर) एवं 12/2025 (महासमुंद) में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दोनों जिला इकाइयाँ संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों…

Read More

रायगढ़ : 2012 की विवादास्पद भर्ती प्रक्रिया पर न्याय की अंतिम मुहर – पशु चिकित्सा विभाग में नियुक्त 44 कर्मचारी बर्खास्त… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिला रायगढ़ के पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग में वर्ष 2012 में चतुर्थ श्रेणी आकस्मिक निधि के अंतर्गत स्वच्छकर्ता/परिचारक सह चौकीदार पदों पर की गई सीधी भर्ती प्रक्रिया को अब अंततः पूरी तरह शून्य घोषित कर निरस्त कर दिया गया है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायगढ़ द्वारा आज जारी आदेश क्रमांक 254/स्था.4/2025-26/रायगढ़, दिनांक 08.05.2025 के माध्यम से 44 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह फैसला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका…

Read More

CHNEWS:1.02 करोड़ के वन घोटाले पर मौन क्यों है शासन? दोष सिद्ध होने के बाद भी बचा हुआ है ‘घोटालेबाज एसडीओ’! कटघोरा/कोरबा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में वन विभाग के नाम पर हुआ 1.02 करोड़ रुपये का महाघोटाला आज भी न्याय और जवाबदेही के लिए तरस रहा है। सरकारी दस्तावेजों से लेकर विभागीय जांच तक सब कुछ स्पष्ट है — लेकिन शासन की कार्रवाई की फाइलें अभी भी धूल फांक रही हैं। जिस अफसर को दोषी ठहराया गया, वह अब भी कुर्सी पर जमे बैठे हैं — और मजे से सरकारी योजनाओं में फिर ‘खेल’ कर रहे…

Read More

CGNEWS: घोषणा गूंजती रही, अमल आज तक नहीं — 12 वर्षों से छुरा नगर के रहवासी इंतजार में छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वर्ष 2012 में नगर सुराज अभियान के दौरान गरियाबंद जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री पून्नूराम मोहिले और सांसद चन्दूलाल साहू ने छुरा नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए वार्ड क्रमांक 13, 14 और 15 के ऊपर से गुजर रही 11 केव्ही विद्युत लाइन को हटाने हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की थी। सभा में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जनता ने इस घोषणा का स्वागत किया, लेकिन 12 वर्षों बाद भी वह घोषणा सिर्फ…

Read More

CGCRIME NEWS:गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता: राजिम क्षेत्र से 5.800 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले की पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। थाना राजिम पुलिस ने दो गांजा तस्करों को धरदबोचा है, जिनके पास से कुल 5.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह गांजा आरोपी मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे थे, जिसकी कुल बाजार कीमत ₹60,000 आंकी गई है। वहीं, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत ₹70,000 है। इस प्रकार कुल…

Read More

CGNEWS :तेंदुआ कुएं में गिरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ईंट भट्ठा माफियाओं की करतूत से संकट में जंगल गरियाबंद/छुरा(गंगा प्रकाश)। गुरुवार सुबह गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम पंडरीपानी में एक अप्रत्याशित घटना ने गांव के लोगों को भयभीत कर दिया। एक जंगली तेंदुआ भोजन की तलाश में गांव तक आ पहुंचा और मुर्गी का शिकार करते हुए पुराने खुले कुएं में गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए वन विभाग को सूचित किया। कुछ ही समय में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन…

Read More