Author: प्रकाश कुमार यादव

छत्तीसगढ़ : मैनपाट पवित्र बौद्ध मंदिर में चोरी, श्रद्धा की आड़ में लूट! CCTV में कैद हुए आरोपी युवक-युवती… अंबिकापुर/मैनपाट (गंगा प्रकाश)। शांति, श्रद्धा और अध्यात्म की भूमि मैनपाट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोपाखार तिब्बती कैम्प नम्बर 01 स्थित पवित्र बौद्ध मंदिर में पूजा-पाठ के बहाने पहुंचे युवक और युवती ने मंदिर की दान पेटी और मूर्ति के सामने रखे दान के पैसों की चोरी कर ली। यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों आरोपियों को स्पष्ट रूप से पैसे चुराते हुए देखा जा सकता है। घटना शनिवार, 26…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज: छुरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया सर्व ब्राह्मण समाज के भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, एकता और सेवा का लिया संकल्प छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र श्री मानस मंदिर में इस वर्ष भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस सर्व ब्राह्मण समाज छुरा द्वारा परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों – वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे – ने पारंपरिक वेषभूषा में सम्मिलित होकर आयोजन की गरिमा को नई…

Read More

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में सड़क हादसे का कहर: डीजे पिकअप और ऑल्टो में जोरदार टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर मैनपुर मार्ग पर कोड़ोहरदी मोड़ के पास तेज रफ्तार डीजे पिकअप और सामने से आ रही मारुति ऑल्टो कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए…

Read More

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जल संसाधन विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, नहर लाइनिंग कार्य में करोड़ों का घोटाला! अधिकारी मौन, जवाबदेही से बचते नजर आए छत्तीसगढ़ : गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। किसानों और आम जनता के हित में बनाई गई सरकार की योजनाएं गरियाबंद जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से लंबित नहर लाइनिंग व निर्माण कार्यों में करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने तक को तैयार नहीं हैं। 15 साल पुराने भ्रष्टाचार की…

Read More

वर्षा कंप्यूटर प्रशिक्षण परीक्षा में विजयनगर के परमेश्वर नेताम रहे टॉपर ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया तकनीकी कौशल, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण छुरा (गंगा प्रकाश)। वर्षा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा छुरा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई थी, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने तकनीकी ज्ञान एवं योग्यता का प्रदर्शन किया। इस प्रवेश परीक्षा में विजयनगर कोसमी निवासी परमेश्वर नेताम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी प्रश्नों का…

Read More

गर्मियों के दिन में पशु पक्षियों को जरूर पिलाए पानी,अपने घरों के छत पर भी रखे पानी सारंगढ़(गंगा प्रकाश)। जिले के बरमकेला और सारंगढ़ रास्ते के मध्य गोमर्डा अभ्यारण जंगलों में इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग में पदस्थ लाइनमैन मदन सिदार व उनके साथियों द्वारा पुराने तेल के डिब्बों को जलपात्र बनाकर जंगल के अगल बगल सड़क किनारे पंछियों को पानी पिलाने पेड़ो पर लटका कर पानी पिलाया जाता है। जब कल पत्रकार सुधीर चौहान और उनके परिवार इसी रास्ते सारंगढ़ जा रहे थे तभी पत्रकार सुधीर चौहान और उनकी धर्मपत्नी सुनीता चौहान ने सभी डिब्बों…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में परीक्षा परिणाम कार्यक्रम संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित फिंगेश्वर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष रामू राम साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीनिवास, व्यवस्थापक श्रीमती पूनम यादव, पार्षद श्रीमती चांदनी कश्यप और वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती ध्रुव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, वहीं…

Read More

छत्तीसगढ़ : संत माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, विधायक रोहित साहू ने जल संकट और पर्यावरण संरक्षण पर जताई चिंता फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर साहू संघ फिंगेश्वर एवं ग्रामीण साहू समाज (लालपुर, फिंगेश्वर, दर्रीपार, गदहिडिही) के संयुक्त तत्वावधान में नगर साहू समाज भवन में संत माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्माननीय विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने की। समारोह में बड़ी संख्या में…

Read More

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले में पर्यटन विकास को गति देने के लिए जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक सम्पन्न, तौरेंगा जलाशय में बोटिंग संचालन की दी गई सहमति गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास और सुधार को लेकर जिला स्तरीय पर्यटन समिति का गठन किया गया है, जो पर्यटन स्थलों की सफाई, स्वच्छता और समग्र विकास के लिए काम करेगी। यह समिति छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर जिले के पर्यटन क्षेत्र को एक नया आयाम देने का कार्य करेगी। समिति की पहली बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बिन्द्रानवागढ़…

Read More

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में समर कैम्प से बच्चों के सर्वांगीण विकास का अवसर: कलेक्टर श्री उइके ने दी दिशा-निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प आयोजित करने की योजना जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई है। कलेक्टर बीएस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की, जिसमें इस समर कैम्प के आयोजन पर चर्चा की गई। उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, ताकि वे अवकाश के दौरान भी रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व को निखार सकें। समर कैम्प का…

Read More