Author: प्रकाश कुमार यादव
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद के तनय साहू को अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को मिला संबल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्यभर में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के ग्राम पाण्डुका निवासी तनय साहू को कलेक्टर बीएस उइके की पहल पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहरसी में भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर बीएस उइके ने तनय साहू को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।…
छत्तीसगढ़ : बिजली गुल, फिर भी छह नई जिंदगियों का हुआ स्वागत — अमलीपदर सीएचसी में मोबाइल की रोशनी से सफल डिलीवरी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते 24 घंटों में छह नवजात शिशुओं की किलकारी गूंजी। खास बात यह रही कि तेज आंधी-तूफान के चलते अस्पताल में लगातार 18 घंटे बिजली बाधित रही, इसके बावजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हार नहीं मानी। मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट के सहारे सुरक्षित प्रसव कराए और माँ तथा नवजात शिशुओं की जिंदगी बचाई। सीएमएचओ डॉ. गार्गी यदु पाल ने जानकारी दी कि रविवार रात आए तेज तूफान…
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 80 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। “नया सवेरा” अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस ने ग्राम गनियारी क्षेत्र में दबिश देकर 80 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 16,000 रुपये बताई जा रही है। मिली थी गुप्त सूचना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी…
छत्तीसगढ़: उड़िसा बॉर्डर पर 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा जब्त गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़िसा सीमा से सटे देवभोग क्षेत्र में 17 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। जब्त मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल की कुल अनुमानित कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी देवभोग ने क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय करते हुए बॉर्डर…
छत्तीसगढ़ : वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IFS अफसरों के दायित्व बदले… रायपुर (गंगा प्रकाश)। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के कई अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/141/2025-FOREST के तहत, अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह नियुक्तियाँ अस्थाई रूप से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है,…
आतंकी हमले पर डोंगरगांव में उबाल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किए गए कायराना हमले के विरोध में आज डोंगरगांव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस हमले में आतंकियों ने हिंदू पहचान के आधार पर 27 से अधिक बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने नगर में विभिन्न स्थानों पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के पोस्टर चिपकाए तथा रैली का आयोजन किया। रैली पुराने…
आवास के बदले सिर्फ भारी भरकम कर्ज गरीबों के हाथ में : महेंद्र यादव शहरी और ग्रामीण के भेदभाव में पीस रहा गरीब परिवार,आवास की राशि 3 लाख रुपए दे सरकार धनंजय गोस्वामी डोंगरगाव (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लाखो पीएम आवास की स्वीकृति का श्रेय प्रदेश सरकार ले रही है। इन पीएम आवास स्वीकृति के प्रचार में करोड़ों रुपए फूंके जा रहे है। लेकिन आवास योजना की राशि में रत्ती भर नहीं बढ़ी। ऐसे में पीएम आवास योजना गरीबों के कर्ज के गहरी खाई में…
बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित क्लॉस में टॉप फाईव आने वालों को किया गया सम्मानित डोंगरगांव धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। नगर की अग्रणी इंग्लिश मीडियम स्कूल बीपीएस पैरेन्ट्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार 27 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मेम्बर गिरीश सोनी, संदीप कुमार जैन, बालकृष्ण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अपनी अपनी क्लॉस में टॉप फाईव में आने वाले छात्र छात्राओं को मेडल तथा मूमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य नीलेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में…
गरियाबंद के भाई-बहन ने रचा कमाल: ‘ओरिजनल साउथ इंडिया टेस्ट’ से स्टार्टअप की उड़ान, पहले दिन 350 रुपये का मुनाफा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गर्मी की छुट्टियों में जब बच्चे मस्ती में डूबे होते हैं, तब छत्तीसगढ़ के गरियाबंद शहर के दो नन्हे सितारों ने मिसाल पेश की है। वाकपल्ली योगनी (17) और वाकपल्ली महेश (15) ने परिवार की आर्थिक मदद के लिए ‘ओरिजनल साउथ इंडिया का ओरिजनल टेस्ट’ नाम से इडली-डोसा स्टार्टअप शुरू किया। पहले ही दिन 1500 रुपये की बिक्री और 350 रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाकर दोनों ने दिखा दिया कि हौसले उम्र के मोहताज नहीं होते। कैसे…
छुरा अस्पताल में लापरवाही का दर्दनाक नतीजा: समय पर इलाज न मिलने से गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों में आक्रोश छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। समय पर इलाज न मिलने के कारण एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मृतका की पहचान खैरझिटी गांव निवासी रामरतन ध्रुव की पत्नी ममता बाई ध्रुव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
